{"_id":"69ab39a105d3a7d3450b0890","slug":"drug-addicts-damaged-tubewell-equipment-haldwani-news-c-337-1-hld1039-130841-2026-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: नशेड़ियों ने ट्यूबवेल के उपकरण क्षतिग्रस्त किए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: नशेड़ियों ने ट्यूबवेल के उपकरण क्षतिग्रस्त किए
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Sat, 07 Mar 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। कठघरिया के रामड़ी जसवा में अराजकतत्वों ने ट्यूबवेल की केबल, फ्यूज आदि विद्युत उपकरण क्षतिग्रस्त कर दिए। इससे दो हजार की आबादी के समक्ष पेयजल संकट खड़ा हो गया है।
रामड़ी जसवा में पेयजल निगम का ट्यूबवेल है। चार मार्च की दोपहर ट्रैक्टर-ट्राॅली से ट्यूबवेल की केबल आदि को नुकसान पहुंचाया गया। इससे त्योहार के दिन कालिका काॅलोनी, डिफेंस काॅलोनी, सरस्वती विहार, मंगला विहार, गणेश नगर, धुनी नंबर-एक आदि में जलापूर्ति बाधित हो गई। लोग टैंकरों से पानी मंगाकर काम चला रहे हैं। शाम को आपूर्ति न होने पर लोगों को मामले की जानकारी हुई। सूचना मिलने पर पेयजल निगम की ओर से ट्यूबवेल को दुरुस्त करने के लिए काम शुरू कर दिया गया है।
--
आज होगी ट्यूबवेल से आपूर्ति
रामड़ी जसवा की प्रधान गीता डोगरा ने बताया कि मामले की सूचना मिलने पर पेयजल निगम के अधिकारियों को सूचित किया गया। इस पर विभाग ने तत्परता के साथ ट्यूबवेल की मरम्मत शुरू कर दी है। पेयजल निगम भीमताल के अवर अभियंता फरहान अंसारी ने बताया कि शनिवार तक ट्यूबवेल से आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी।
Trending Videos