सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Entry into the forest banned in the Tanda Range following elephant attacks.

Nainital News: टांडा रेंज में हाथी के हमलों के बाद जंगल में प्रवेश पर रोक

संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Mon, 04 May 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
Entry into the forest banned in the Tanda Range following elephant attacks.
विज्ञापन
लालकुआं। टांडा रेंज में डेढ़ दांत वाले हाथी के हमलों के बाद वन विभाग ने निगरानी बढ़ा दी है। हाथी के दो हमलों में अब तक तीन लोगों की मौत हो चुकी है जिससे इलाके में दहशत का माहौल है। विभाग ने जंगल में प्रवेश पर रोक लगा दी है।
Trending Videos


तराई केंद्रीय वन प्रभाग के अंतर्गत टांडा रेंज में मानव-वन्यजीव संघर्ष बढ़ने पर सांप कठानी, चीढ़ खत्ता, पंतनगर और लालकुआं के आसपास के इलाकों में गश्त बढ़ा दी गई है। रविवार को वन क्षेत्राधिकारी रूपनारायण गौतम के नेतृत्व में एक टीम ने खत्तों में पहुंचकर ग्रामीणों को हाथी के खतरे से सतर्क रहने और जागरूक किया। वन विभाग ने लोगों को विशेष रूप से शाम छह बजे के बाद घरों से बाहर न निकलने और जंगल की ओर न जाने की सलाह दी है। खत्तों में मशाल आदि का उपयोग करने के लिए भी कहा गया है। जलौनी लकड़ी के लिए भी जंगल में प्रवेश न करने की सख्त हिदायत दी गई है। हाथी के हमलों में दो मजदूरों और एक बुजुर्ग महिला की असमय मौत के बाद से विभाग की चुनौती बढ़ गई है। वन विभाग ने पंतनगर क्षेत्र के आसपास भी वनकर्मियों को तैनात किया है। विभाग ने साफ चेतावनी दी है कि किसी भी हाल में जंगल में प्रवेश न करें अन्यथा कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed