फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Farmers said that under BJP rule, things essential for the common man have become expensive.

Nainital News: काश्तकार बोले भाजपा के राज में महंगे हो गए आम आदमी के काम

Sun, 09 Aug 2026 12:58 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sun, 09 Aug 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
Farmers said that under BJP rule, things essential for the common man have become expensive.
हल्द्वानी। कांग्रेस की रैली में उधमसिंह नगर समेत कुमाऊं के सभी जिलों से बड़ी तादाद में कार्यकर्ता पहुंचे। रुद्रपुर से आए व्यापारी नेता संजीव गुप्ता ने दावा किया कि जिले से 30 से अधिक गाड़ियों में कार्यकर्ता रैली में शामिल होने आए थे। उन्होंने कहा कि मैदानी क्षेत्र से कांग्रेस को मिल रहा समर्थन 2027 में सत्ता परिवर्तन का संकेत है।
विज्ञापन

रैली के दौरान मंच के बाहर मौजूद किसानों ने भाजपा सरकार पर तीखे हमले किए। किसान ख़ेम सिंह, राजवीर सिंह और अमर सिंह ने कहा कि भाजपा शासन में आम आदमी के जरूरी काम भी महंगे हो गए हैं। पहले कांग्रेस के समय परिवार रजिस्टर की नकल 20 रुपये में मिल जाती थी, अब वही नकल 100 से 200 रुपये में मिल रही है। गरीब किसान कहां से इतना पैसा देगा? उन्होंने कहा कि सरकार उचित समर्थन मूल्य पर धान नहीं खरीद रही है। मजबूरी में किसानों को अपना धान औने-पौने दाम पर व्यापारियों को बेचना पड़ रहा है। इससे खेती घाटे का सौदा बन गई है।
विज्ञापन

किसानों ने कहा कि खाद, बीज और डीजल महंगा होने के बाद भी फसल का सही दाम नहीं मिल रहा। हम मेहनत करते हैं, लेकिन हमारी फसल की कीमत व्यापारी तय कर रहे हैं। सरकार सिर्फ घोषणा करती है, धरातल पर कुछ नहीं है। उन्होंने कहा कि अब किसानों ने मन बना लिया है। अगली बार कांग्रेस को सत्ता में लाना है, तभी किसानों की दिक्कतें दूर होंगी। रैली में मौजूद कांग्रेस नेताओं ने भी किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने का भरोसा दिया। प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल और नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि कांग्रेस सत्ता में आते ही किसानों को उनका हक और सम्मान वापस दिलाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed