{"_id":"6a77833177590a111e09b5a7","slug":"five-major-strategic-moves-in-kharges-vijay-shankhanad-speech-haldwani-news-c-337-1-shld1032-135478-2026-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: खरगे के भाषण में विजय शंखनाद में पांच बड़े दांव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: खरगे के भाषण में विजय शंखनाद में पांच बड़े दांव
Sun, 09 Aug 2026 12:57 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Sun, 09 Aug 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। कुमाऊं के सबसे बड़े राजनीतिक और आर्थिक केंद्र से कांग्रेस ने चुनावी अभियान को धार देने की कोशिश की है। विजय शंखनाद रैली में राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने 46 मिनट के भाषण में उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव की पटकथा रख दी। अध्यक्ष ने भाषण में किसी एक मुद्दे पर फोकस करने के बजाय उन मुद्दों को एक साथ पिरोया, जो सीधे युवा, किसान, महिला, सैनिक और गरीब परिवारों से जुड़े हैं। यही नहीं जाते जाते खरगे दुष्यंत कुमार की कविता से प्रदेश में सत्ता परिवर्तन का संकेत भी दे गए।
यह थे खरगे के चुनावी मुद्दे
बेरोजगारी:-
बेरोजगारी और भर्ती के माध्यम से खरगे ने युवाओं को कांग्रेस के चुनावी एजेंडे के केंद्र में रखा। रिक्त पड़े सरकारी पद, भर्ती में भ्रष्टाचार और पेपर लीक को लेकर सरकार पर सवाल उठाए। आह्वान किया कि युवा कांग्रेस के साथ आएं। कांग्रेस उनके हित में काम करेगी।
भ्रष्टाचार:-
भाजपा पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष ने वाशिंग मशीन वाला तंज कसा। यह उन नेताओं की तरफ इशारा था जिन पर भ्रष्टाचार के आरोप थे और बाद में भाजपा में शामिल हो गए। इस मुद्दे के जरिए कांग्रेस ने भाजपा शासित राज्यों में कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई को चुनौती देने की कोशिश की।
विज्ञापन
सैनिक:-
खरगे ने अपने भाषण की शुरुआत ही देवभूमि और वीरभूमि को सम्मान देते हुए की। कुमाऊं और गढ़वाल रेजिमेंट की तारीफ करते हुए संदेश दिया कि सैनिकों और सैन्य परिवारों वाले राज्य में अग्निवीर योजना बड़ा राजनीतिक मुद्दा बन सकती है।
महिला सुरक्षा:-
राष्ट्रीय अध्यक्ष ने महिला सुरक्षा और अंकिता भंडारी प्रकरण का जिक्र कर राज्य सरकार को घेरने की कोशिश की। कांग्रेस ने साफ संकेत दिया कि महिला सुरक्षा और कानून व्यवस्था को चुनावी मुद्दा बनाया जाएगा।
डबल इंजन की खामियां:-
- खरगे ने भाजपा के डबल इंजन की खामियां गिनाते हुए पार्टी के इस नारे पर सवाल उठाया। उन्होंने कांग्रेस का मॉडल सामने रखा। उन्होंने रोजगार, बेहतर शिक्षा-स्वास्थ्य, किसानों का सम्मान, महिलाओं की सुरक्षा और सैनिकों को सम्मान देने की बात कही।
......
उत्तराखंड बना खरगे के भाषण का केंद्रीय शब्द
खरगे ने अपने भाषण में उत्तराखंड का जिक्र बार-बार किया। उन्होंने राज्य को देवभूमि और वीरों की भूमि बताते हुए कुमाऊं और गढ़वाल रेजीमेंट का उल्लेख किया। उत्तराखंड में रोजगार, भर्ती, भ्रष्टाचार, कानून व्यवस्था, महिला सुरक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य, सैनिक सम्मान और किसानों के मुद्दों को कांग्रेस के चुनावी एजेंडे से जोड़ा। उन्होंने उत्तराखंड की प्रतिभा अल्मोड़ा के युवा रवि टम्टा का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि रवि ने अमेरिका या फ्रांस की मदद लेकर नहीं बनाई। अपने संसाधनों और अपनी क्षमता के बल पर ऐसी तकनीक विकसित की। उनका संदेश था कि अवसर मिले तो राज्य के युवा ऐसी उपलब्धियां हासिल कर सकते हैं।