फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Flowers showered upon the grand palanquin of the Ram Darbar; the city resounded with chants.

Nainital News: रामदरबार के भव्य डोले पर बरसाए फूल, जयकारों से गूंजा शहर

Sat, 24 Oct 2026 01:12 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sat, 24 Oct 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
Flowers showered upon the grand palanquin of the Ram Darbar; the city resounded with chants.
हल्द्वानी।
विज्ञापन

श्री रामलीला संचालन समिति की ओर से शुक्रवार को रामलीला मैदान से भगवान श्रीराम के चरित्र पर आधारित भव्य शोभायात्रा और डोला निकाला गया। पूजा-अर्चना, आरती और भगवान के स्वरूपों के तिलक के बाद शुरू हुई शोभायात्रा में सजीव झांकियां, ढोल-नगाड़े और धार्मिक प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र रहीं। रास्ते में श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया और प्रसाद वितरित किया।

समिति के रिसीवर एपी बाजपेयी ने बताया कि श्रीराम की राजगद्दी को फूलों से सजाया गया। इसमें भगवान के स्वरूपों को विराजमान कराने के बाद व्यास पुष्कर दत्त शास्त्री और समिति के सदस्यों ने तिलक किया। इसके बाद नगर में शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में राम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न और हनुमान की सजीव झांकियों के साथ श्याम बाबा की झांकी, शिव अघोरी नृत्य, काली अखाड़ा, इस्कॉन, गंगा अवतरण, श्रीकृष्ण मयूर नृत्य, जगन्नाथ रथयात्रा, महाकाल भस्म आरती और तिरुपति आरती की प्रस्तुतियां शामिल रहीं। मौन झांकियों के साथ पंजाबी और नासिक ढोल ने भी लोगों का ध्यान खींचा।
विज्ञापन



शोभायात्रा रामलीला मैदान से एक होटल होते हुए केमू स्टेशन और रेलवे बाजार होते हुए मुख्य बाजार से गुजरी और वापस रामलीला मैदान पहुंची। शांति व्यवस्था के लिए पुलिस और स्वयंसेवक तैनात रहे। शोभायात्रा के संयोजक तनुज गुप्ता और मीडिया प्रभारी भवानी शंकर नीरज रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

समिति की ओर से प्रेम गुप्ता, बिंदेश गुप्ता, विनीत अग्रवाल, पंकज कपूर, एनबी गुणवंत, भोलानाथ केसरवानी, गोपाल पाल, विवेक कश्यप, प्रदीप जनौटी, हरीश आर्य, अमित जोशी और बसंत अग्रवाल सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। शोभायात्रा में भगवान सहाय, असीम सिंघल, अमित अग्रवाल, महेश राजा और कपिल अग्रहरि भी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed