सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Forest Department's Awareness Campaign in Gaulapar

Nainital News: गौलापार में वन विभाग का जागरूकता अभियान

संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Thu, 30 Apr 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
Forest Department's Awareness Campaign in Gaulapar
विज्ञापन
गौलापार (नैनीताल)। जंगल से सटे ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ती वन्यजीव गतिविधियों के मद्देनजर वन विभाग ने बुधवार को जागरूकता अभियान चलाया। तराई पूर्वी वन प्रभाग के किशनपुर रेंज ने ग्रामीणों को वन्यजीवों से बचाव के लिए सतर्क किया गया। वन क्षेत्राधिकारी जीएन चन्याल के नेतृत्व में शक्तिफार्म, पड़ा गांव, रैखाल खत्ता और डोली खत्ता जैसे आबादी वाले इलाकों में लोगों को जागरूक किया गया। ग्रामीणों को जंगलों में लकड़ी और चारा लेने के लिए अनावश्यक रूप से न जाने की सलाह दी गई। वनकर्मियों ने सुबह व शाम के समय जंगल के किनारे रहने वालों को विशेष सतर्कता बरतने का अनुरोध किया। विभाग लगातार गांव-गांव जाकर लोगों को जागरूक कर रहा है ताकि मानव-वन्यजीव संघर्ष को कम किया जा सके।
Trending Videos

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed