सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Free training for talented players will start soon.

Nainital News: प्रतिभावान खिलाड़ियों के लिए जल्द शुरू होगा मुफ्त प्रशिक्षण

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
Free training for talented players will start soon.
विज्ञापन
नैनीताल। नैनीताल के मेधावी और आर्थिक रूप से कमजोर खिलाड़ियों के लिए जिला क्रीड़ा संघ की ओर से शुरू की गई निशुल्क प्रशिक्षण योजना अब धरातल पर उतरने के लिए तैयार है। प्रशिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब बहुत जल्द नियमित प्रशिक्षण सत्र शुरू होने जा रहे हैं। इस योजना को विधिवत रूप से शुरू करने और प्रशिक्षण की रूपरेखा तय करने के लिए जिला क्रीड़ा संघ की बैठक प्रस्तावित की गई है।
Trending Videos

महासचिव मनोज जोशी ने बताया कि इस प्रस्तावित बैठक में प्रशिक्षण के समय, पंजीकृत खिलाड़ियों के अभ्यास शेड्यूल पर अंतिम मुहर लगाई जाएगी। नियुक्त किए गए प्रशिक्षक गोविंद सिंह बोरा, सौरभ सिंह रावत, नीरज सिंह बिष्ट और दीपक सिंह बिष्ट के साथ मिलकर प्रशिक्षण की रणनीति तैयार की जाएगी ताकि क्रिकेट, फुटबाल, हॉकी, वॉलीबाल और बास्केटबाल के खिलाड़ियों को उच्च स्तरीय अभ्यास मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

योजना का मुख्य लक्ष्य उन बच्चों को मंच प्रदान करना है जो संसाधनों के अभाव में अपनी प्रतिभा नहीं निखार पाते। चयनित खिलाड़ियों को मुफ्त कोचिंग के साथ-साथ निशुल्क खेल किट और आर्थिक सहायता भी उपलब्ध कराई जाएगी। संघ ने सभी इच्छुक खिलाड़ियों से अपील की है कि वे प्रशिक्षण सत्र शुरू होने से पहले अपना पंजीकरण अनिवार्य रूप से करा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed