{"_id":"6ab0d0282a0f7e7b2b092333","slug":"girl-drowns-in-pond-while-playing-family-became-suspicious-after-finding-her-slippers-2026-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुद्रपुर : खेलते-खेलते तालाब में डूबी बच्ची, मौत; परिजनों ने चप्पल देखकर पानी में तलाशा तो मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुद्रपुर : खेलते-खेलते तालाब में डूबी बच्ची, मौत; परिजनों ने चप्पल देखकर पानी में तलाशा तो मिला शव
Mon, 21 Sep 2026 12:05 PM IST
गायत्री जोशी
माई सिटी रिपोर्टर, रुद्रपुर
माई सिटी रिपोर्टर, रुद्रपुर
Published by: गायत्री जोशी
Updated Mon, 21 Sep 2026 12:05 PM IST
सार
घर के आसपास खेल रही बच्ची अचानक लापता हो गई। तलाश के दौरान घर से सटे तालाब के किनारे उसकी चप्पल मिली। परिजनों ने तालाब में खोजबीन की तो बच्ची पानी में डूबी मिली। निजी अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
तालाब में डूबने से बच्ची की मौत।
- फोटो : संवाद
विस्तार
रुद्रपुर में घर के आसपास खेल रही बच्ची अचानक लापता हुई तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। घर से सटे तालाब के किनारे बच्ची की चप्पल मिली तो परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई। पानी में तलाश की गई तो बच्ची डूबी मिली। परिजन उसे बाहर निकालकर निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
ग्राम प्रधान अवतार सिंह के मुताबिक, बच्ची घर के आसपास खेल रही थी। खेलते-खेलते वह घर से सटे करीब 40×40 फीट के तालाब की ओर चली गई। तालाब में मछली पालन किया जाता है। कुछ देर बाद बच्ची के दिखाई नहीं देने पर परिजनों ने आसपास उसकी तलाश शुरू की। इसी दौरान तालाब के किनारे उसकी चप्पल पड़ी मिली। चप्पल देखकर परिजनों ने तालाब के पानी में खोजबीन शुरू की। तलाश के दौरान बच्ची पानी में मिली।
विज्ञापन
परिजन आनन-फानन में उसे बाहर निकालकर निजी अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही दिनेशपुर थाना प्रभारी पंकज कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ के साथ घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगालनी शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार ने बताया कि घटना की कई एंगल से जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज और जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन