{"_id":"6ab3697e41594840660d98d8","slug":"grand-procession-of-mother-nanda-sunanda-today-2026-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"अल्मोड़ा: मां नंदा-सुनंदा की भव्य शोभायात्रा आज, युवराज करेंगे विदाई पूजन; डोला होगा रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अल्मोड़ा: मां नंदा-सुनंदा की भव्य शोभायात्रा आज, युवराज करेंगे विदाई पूजन; डोला होगा रवाना
Wed, 23 Sep 2026 11:24 AM IST
Heera
अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा
अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा
Published by: Heera
Updated Wed, 23 Sep 2026 11:24 AM IST
सार
बुधवार को मां नंदा-सुनंदा की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। दोपहर 1 बजे चंद वंशज युवराज नरेंद्र चंद्र राज सिंह प्रतिमाओं का विदाई पूजन करेंगे। अपराह्न 3:30 बजे विधिवत पूजा-अर्चना के बाद मंदिर प्रांगण से डोला रवाना होगा।
विज्ञापन
मां नंदा देवी मेला 2026
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मां नंदा देवी मेला 2026 के तहत बुधवार को मां नंदा-सुनंदा की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। दोपहर 1 बजे चंद वंशज युवराज नरेंद्र चंद्र राज सिंह की ओर से प्रतिमाओं का विदाई पूजन किया जाएगा। इसके बाद अपराह्न 3:30 बजे विधिवत पूजा-अर्चना के बाद मंदिर प्रांगण से डोला रवाना होगा।
विज्ञापन
मंदिर समिति के अनुसार, डोला मां नंदा देवी मंदिर की परिक्रमा करने के बाद निर्धारित मार्ग से बाजार भ्रमण करेगा। शोभायात्रा के बाद शाम करीब 6:30 बजे दुगालखोला नौले में मां नंदा-सुनंदा की प्रतिमाओं का विधि-विधान के साथ विसर्जन किया जाएगा।मुख्य सांस्कृतिक संयोजक अर्जुन सिंह बिष्ट चीमा ने अल्मोड़ा की जनता और क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में शोभायात्रा में शामिल होने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सहभागिता से शोभायात्रा को भव्य स्वरूप मिलेगा और सभी को मां का आशीर्वाद प्राप्त होगा।
विज्ञापन
श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अर्जुन सिंह बिष्ट चीमा ने जीर्ण-शीर्ण भवनों के स्वामियों से विशेष अपील की है। उन्होंने कहा कि जिन मकानों की स्थिति अत्यधिक जर्जर है, उनके स्वामी शोभायात्रा के दौरान अपनी छतों या मकानों पर श्रद्धालुओं को एकत्र न होने दें। इससे किसी भी अप्रिय घटना या दुर्घटना की संभावना को टाला जा सकेगा। समिति ने सभी श्रद्धालुओं से व्यवस्था और सुरक्षा का ध्यान रखते हुए शांतिपूर्ण ढंग से शोभायात्रा में शामिल होने की अपील की है।
विज्ञापन