फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Crowds swell at Nanda Devi Fair; scramble for seats on buses.

Almora News: नंदादेवी मेले में बढ़ी भीड़, बसों में सीट के लिए मारामारी

Tue, 22 Sep 2026 11:43 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Tue, 22 Sep 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
Crowds swell at Nanda Devi Fair; scramble for seats on buses.
अल्मोड़ा। नंदादेवी मेले को लेकर जिला मुख्यालय में यात्रियों की भीड़ बढ़ गई है। बुधवार को मां नंदा-सुनंदा का डोला निकलना है। इसे देखते हुए ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग मंगलवार को ही अल्मोड़ा पहुंच गए। अचानक बढ़ी भीड़ के कारण बस स्टेशनों पर यात्रियों को वाहनों के लिए इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

हवालबाग, ताकुला, धौलादेवी, लमगड़ा और भैंसियाछाना विकासखंडों के विभिन्न गांवों से लोग मेले में शामिल होने पहुंच रहे हैं। इससे ग्रामीण मार्गों पर चलने वाली बसों में भीड़ बढ़ गई है। बसें यात्रियों से खचाखच भरकर चल रही हैं। सीट पाने के लिए यात्रियों को काफी मशक्कत करनी पड़ रही है।
विज्ञापन

यात्री सुमन पांडे ने मंगलवार को बताया कि वह डोला देखने के लिए एक दिन पहले ही अल्मोड़ा पहुंची हैं। डोला निकलने के बाद घर लौटेंगी। सुरेश बिष्ट ने बताया कि वाहनों में सीटें भर जा रही हैं, इसलिए वह भी एक दिन पहले अल्मोड़ा पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed