{"_id":"69f7a0c1c025029c840fefd8","slug":"hail-ruined-a-years-worth-of-hard-work-nainital-news-c-418-1-shld1006-6298-2026-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: सालभर की मेहनत पर ओलों ने फेर दिया पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: सालभर की मेहनत पर ओलों ने फेर दिया पानी
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Mon, 04 May 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
भीमताल/गरमपानी (नैनीताल)। पर्वतीय क्षेत्रों में हुई ओलावृष्टि ने फसलों और फलों को नुकसान पहुंचाया है। मौसम की मार से भीमताल, धारी, ओखलकांडा और रामगढ़ क्षेत्र में आलू, टमाटर, बीन, बैगन और शिमला मिर्च की फसलें बर्बाद हो गईं। पॉलीहाउसों को भी क्षति पहुंची जिससे किसानों को आर्थिक नुकसान हुआ है। ग्राम प्रधान राधा कुल्याल और प्रदीप कुमार ने भारी नुकसान होने की बात कही है। उन्होंने उद्यान विभाग से नुकसान का आकलन कर मुआवजा मांगा है। वहीं, रामगढ़ में आड़ू-प्लम और खुबानी को नुकसान पहुंचा है। रामगढ़ क्षेत्र के कुंदन सिंह चिलवाल का कहना है कि ओलावृष्टि से बागवान को काफी नुकसान हुआ है। जिला मुख्य उद्यान अधिकारी प्रेमा राणा ने बताया कि ओलावृष्टि से फसलों और बागवानी को हुए नुकसान का आकलन कराकर किसानों को मुआवजा दिलाया जाएगा। संवाद
अल्मोड़ा हाईवे पर पेड़ गिरने से लगा जाम
भवाली-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार दोपहर तेज बारिश और अंधड़ के चलते एक पेड़ सड़क पर गिर गया। गनीमत रही कि सड़क पर वाहन नहीं होने से हादसा बच गया। सड़क पर पेड़ गिरने से यातायात बंद हो गया और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। साथ ही बिजली की लाइन क्षतिग्रस्त होने से बिजली गुल हो गई। स्थानीय लोगों ने पेड़ की टहनियों को काटकर छोटे वाहनों के लिए मार्ग खोला। खैरना पुलिस ने जेसीबी की मदद से सड़क पर गिरे पेड़ को हटाकर यातायात सुचारु किया। इसके बाद बिजली सप्लाई सुचारु की गई।
Trending Videos