सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Harishtal and Lohakhamtal lakes will be beautified

Nainital News: हरीशताल और लोहाखामताल झील का होगा सौंदर्यीकरण

संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Thu, 26 Mar 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
Harishtal and Lohakhamtal lakes will be beautified
विज्ञापन
पतलोट(नैनीताल)। ओखलकांडा में स्थित हरीशताल और लोहाखामताल झील को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के लिए पर्यटन विभाग ने अपनी तैयारियां कर ली हैं। विभाग की ओर से जल्द शासन में प्रस्ताव भेजकर शासन से धनराशि स्वीकृत होते ही झीलों का सौंदर्यीकरण किया जाएगा।
Trending Videos

पर्यटन विभाग की ओर से हरीशताल और लोहाखामताल झील में सैलानियों के बैठने के लिए बेंच, लाइटिंग व्यवस्था ओर मार्ग को सही कराया जाएगा। साथ ही ट्रैकिंग रूट और वाहनों के लिए पार्किंग सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। झीलों के विकसित होने से सैलानियों की आवाजाही बढ़ने से ओखलकांडा में भी पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही क्षेत्र के लोगों को रोजगार मिल सकेगा और नया पर्यटन स्थल विकसित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
हरीशताल और लोहाखामताल झील को नए पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने जा रहे हैं। विभाग की ओर से प्रस्ताव तैयार किया गया है। झीलों के सौंदर्यीकरण से सैलानियों की संख्या में इजाफा होते ही स्थानीय लोगों को रोजगार उपलब्ध हो सकेगा। - अतुल भंडारी, जिला पर्यटन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed