सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Process to deposit Rs 9.57 crore for Sports University begins

Nainital News: खेल विश्वविद्यालय के लिए 9.57 करोड़ रुपये जमा करने की प्रक्रिया शुरू

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
Process to deposit Rs 9.57 crore for Sports University begins
विज्ञापन
हल्द्वानी। अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम गौलापार में प्रस्तावित खेल विश्वविद्यालय निर्माण की तैयारियां तेजी से आगे बढ़ रही हैं। खेल विभाग ने वन भूमि हस्तांतरण करने के एवज में प्रस्तावित नौ करोड़ 57 लाख 13 हजार 171 रुपये की धनराशि कैंपा फंड में जमा कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इससे परियोजना को गति मिलने की उम्मीद है।
Trending Videos

खेल उपनिदेशक राशिका सिद्दीकी ने बताया कि धनराशि जमा करने के लिए चालान की कार्रवाई की जा रही है। इसे एक सप्ताह के भीतर पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद निर्माण कार्य और अन्य औपचारिकताएं और तेज हो जाएंगी। विश्वविद्यालय में कोर्स शुरू करने के संबंध में उन्होंने बताया कि नए शैक्षणिक सत्र से किन-किन कोर्सों से शुरुआत होगी इस पर अभी अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है। कोर्स विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के मानकों के अनुसार तय किए जाएंगे। फिलहाल आगामी वित्तीय वर्ष से ही कोर्स, प्रवेश प्रक्रिया और अन्य शैक्षणिक व्यवस्थाओं की स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed