फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Havildar Karn Singh, a valiant warrior of the 'Jangi Six', passes away.

Nainital News: जंगी सिक्स के जांबाज योद्धा हवलदार करन सिंह का निधन

Sun, 09 Aug 2026 02:19 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sun, 09 Aug 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
Havildar Karn Singh, a valiant warrior of the 'Jangi Six', passes away.
हवलदार करन सिंह - फोटो : हवलदार करन सिंह
हल्द्वानी। कुमाऊं रेजिमेंट के योद्धा एवं 6 कुमाऊं के पूर्व सैनिक हवलदार करन सिंह (89) का निधन हो गया। उनके निधन से सैनिक समाज में शोक की लहर है। करन सिंह 1962, 1965 तथा 1971 के युद्धों में भारतीय सेना का हिस्सा रहे।
विज्ञापन


हवलदार करन सिंह का जन्म 3 फरवरी 1937 को पिथौरागढ़ जनपद के बाकू गांव में हुआ था। 28 सितंबर 1956 को वह कुमाऊं रेजिमेंट में भर्ती हुए। प्रशिक्षण पूरा करने के बाद उनकी तैनाती 6 कुमाऊं में हुई। वर्ष 1962 में चीन के साथ हुए भारत-चीन युद्ध के दौरान उन्होंने ऐतिहासिक बैटल ऑफ वालोंग में भाग लिया। इस ऐतिहासिक युद्ध की वीरगाथा के कारण 6 कुमाऊं को सम्मानपूर्वक ‘जंगी सिक्स’ के नाम से पहचान मिली। वर्ष 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में भी उन्होंने भारतीय सेना के वीर सैनिक के रूप में अपना कर्तव्य निभाया। करन सिंह वर्ष 1972 में हवलदार के पद से स्वेच्छा से सेवानिवृत्त हुए और इसके बाद हल्द्वानी में बस गए। बीमार चल रहे करन सिंह का नोएडा में उपचार चल रहा था। जहां उपचार के दौरान उनका निधन हो गया। आज सुबह चित्रशिला घाट में उनका अंतिम संस्कार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed