हल्द्वानी: राहुल गांधी पर एफआईआर मामले में जांच शुरू, दर्ज होंगे बयान; 90 दिन में चार्जशीट दाखिल करेगी पुलिस
राहुल गांधी के खिलाफ हल्द्वानी कोतवाली में रविवार रात दर्ज हुए मामले की जांच शुरू कर दी गई है। मामले में राहुल गांधी के बयान भी दर्ज कराए जाएंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ हल्द्वानी कोतवाली में रविवार रात दर्ज हुए मामले की जांच शुरू कर दी गई है। मामले में राहुल गांधी के बयान भी दर्ज कराए जाएंगे। हालांकि पुलिस बयान दर्ज कराने की प्रक्रिया को कैसे पूरा करेगी इसकी तैयारी चल रही है। वहीं 90 दिन में मामले की जांच पूरी कर पुलिस को चार्जशीट दाखिल करनी होगी।
राहुल गांधी के खिलाफ जवाहर नगर निवासी श्रीराम सेना धर्मार्थ सेवा समिति के सदस्य अमित कुमार की तहरीर पर एससी-एसटी एक्ट समेत अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। सीओ सिटी अमित कुमार सैनी को विवेचक बनाया गया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार आरोपी और पीड़ित पक्ष के बयान दर्ज कराने के साथ साक्ष्यों की सत्यता भी जांची जाएगी। सोमवार को हल्द्वानी कोतवाली में अमित कुमार को बुलाकर पुलिस ने वीडियोग्राफी करते हुए बयान दर्ज कराए। वहीं अब पीड़ित के दिए साक्ष्यों की जांच की जा रही है। हालांकि मामले में राहुल गांधी के बयान किस तरह पुलिस दर्ज कराएगी यह देखने वाली बात होगी।
राहुल गांधी के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट समेत अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। शिकायतकर्ता अमित कुमार को बुलाकर बयान लिए गए और वीडियोग्राफी भी की गई है। वह अपनी शिकायत पर अडिग हैं। मामले में जांच आगे बढ़ाई जा रही है। तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। -डॉ. मंजुनाथ टीसी, एसएसपी नैनीताल