{"_id":"6a9672a41888b086fc040ee5","slug":"drunk-youths-car-overturns-in-haldwani-2026-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेशर्मी की हद: नशे में धुत युवकों की कार पलटी...जान बची तो सड़क पर ही बना लिया पैग; दिल्ली नंबर की गाड़ी थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेशर्मी की हद: नशे में धुत युवकों की कार पलटी...जान बची तो सड़क पर ही बना लिया पैग; दिल्ली नंबर की गाड़ी थी
Tue, 01 Sep 2026 12:07 PM IST
Heera
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
Published by: Heera
Updated Tue, 01 Sep 2026 12:07 PM IST
सार
हल्द्वानी में एक कार पलट गई। कार सवार युवक नशे में धुत थे। स्थानीय लोगों ने किसी तरह उन्हें बाहर निकाला और गाड़ी को सीधा किया, लेकिन युवकों ने बेशर्मी की हद पार करते हुए दुकान से शराब खरीदी, गाड़ी के पास ही पीकर फिर से गंतव्य के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हल्द्वानी शहर के मुखानी थानान्तर्गत ऊंचापुल इलाके में रविवार देर रात एक कार पलट गई। कार सवार युवक नशे में धुत थे। स्थानीय लोगों ने उन्हें किसी तरह निकाला और गाड़ी को सीधा किया। युवकों ने बेशर्मी की हद पार करते हुए पास की दुकान से शराब खरीदी, गाड़ी के पास आकर गटकी और फिर गंतव्य के लिए चले गए। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
ऊंचापुल चौराहे पर कुछ दिन पहले ही प्रशासन की टीम ने अतिक्रमण को तोड़ा था। इसके बाद सड़क का निर्माण भी कराया। नई सड़क पुरानी सड़क से काफी ऊंची है। मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार रविवार देर रात चौफुला की तरफ से आ रही कार नई सड़क से पुरानी सड़क पर पलट गई। राहगीरों ने सभी को निकालकर कार को सीधा किया। कार सवार लोग नशे में धुत थे। लोगों ने बताया कि कार सवार पर्यटकों ने घटनास्थल पर शराब की एक बोतल खरीदकर पी और चले गए। एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल ने बताया कि पुलिस के पहुंचने तक युवक जा चुके थे। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। साथ ही सड़क निर्माण को लेकर संबंधित विभाग से पत्राचार किया जाएगा ताकि भविष्य में हादसों पर रोक लग सके।
विज्ञापन