सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   kainchee dhaam mein bhaaree vaahanon par rok lagaane ke lie vyavastha kee jaatee hai

Nainital News: कैंची धाम में यातायात व्यवस्था के लिए रोकने पड़े भारी वाहन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
kainchee dhaam mein bhaaree vaahanon par rok lagaane ke lie vyavastha kee jaatee hai
विज्ञापन
गरमपानी (नैनीताल)। कैंची धाम में शनिवार को श्रद्धालुओं की आवाजाही के चलते जाम की समस्या का सामना न करना पड़े इसके लिए खैरना पुलिस को भवाली-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर भारी वाहनों को रोकना पड़ा। पुलिस ने यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए रानीखेत और अल्मोड़ा की ओर से हल्द्वानी जाने वाले भारी वाहनों को खैरना में सड़क किनारे रोके रखा। ताकि एनएच पर वाहनों और श्रद्धालुओं की आवाजाही प्रभावित न हो। खैरना चौकी प्रभारी रमेश पंत ने बताया कि मार्ग पर जगह-जगह श्रद्धालुओं की भीड़ के कारण जाम की स्थिति बन रही है। इसके चलते रात 8 बजे तक भारी वाहनों को रोकना पड़ा। उन्होंने कहा कि स्थिति सामान्य होने पर भारी वाहनों को बारी-बारी से हल्द्वानी की ओर भेजा गया।
Trending Videos

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed