सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   relave steshan, oto chaalak giraphtaar, otomobail seeje

Nainital News: दिव्यांग युवती से छेड़छाड़ करने वाला ऑटो चालक गिरफ्तार, वाहन सीज

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
relave steshan, oto chaalak giraphtaar, otomobail seeje
विज्ञापन
हल्द्वानी। नवाबी रोड निवासी मानसिक रूप से दिव्यांग युवती (35) से छेड़छाड़ करने वाले ऑटो चालक को पुलिस ने शुक्रवार की रात गिरफ्तार कर लिया। आरोपी का ऑटो भी पुलिस ने सीज कर दिया है। आरोपी ने बुधवार रात युवती के घर में घुसकर दुष्कर्म की कोशिश की थी।
Trending Videos

एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल ने बताया कि नवाबी रोड निवासी एक महिला ने पुलिस को सौंपी तहरीर में कहा कि पांच मार्च की रात डेढ़ बजे एक युवक ने मानसिक रूप से दिव्यांग युवती से उसके घर में घुसकर दुष्कर्म की कोशिश की थी। पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज से आरोपी की पहचान कर कालाढूंगी के नयागांव निवासी आरोपी करन आर्या को गिरफ्तार किया। पार्षद रवि जोशी ने बताया कि पीड़िता के घर में कोई नहीं है। मोहल्ले के लोग उसे खाना देते हैं। रात में युवती के कमरे में बाहर से ताला लगा देते हैं ताकि कोई अंज्ञान व्यक्ति घर में न घुस पाए। आरोपी ने कच्चे घर की ईंट निकालकर अंदर प्रवेश किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed