{"_id":"69ac828b7a055983a5069d41","slug":"baink-karmiyon-ke-ghar-se-ude-gahane-haldwani-news-c-8-1-hld1044-730936-2026-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: बैंक कर्मी के घर से उड़ाए जेवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: बैंक कर्मी के घर से उड़ाए जेवर
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos
हल्द्वानी। मुखानी थाना क्षेत्र के बिठौरिया नंबर एक आदर्श कॉलोनी निवासी बैंक कर्मी के मकान का ताला तोड़कर चोर लाखों के जेवर ले उड़े। मकान के भूतल पर किरायेदार के कमरे का ताला तोड़कर आरोपी मोबाइल ले गए। मकान मालिक हेम चंद होली मनाने अल्मोड़ा के ताकुला स्थित गांव गए थे। पांच मार्च को वापस आए तो चोरी की जानकारी हुई।
मकान मालिक हेम चंद ने मुखानी पुलिस को सौंपी तहरीर में बताया कि बिठौरिया में उनका दो मंजिल मकान है। भूतल पर लोनिवि में जेई नेहा चौधरी किरायेदार हैं। हेम अपने परिवार के साथ पहली मंजिल पर रहते हैं। दो मार्च को वह परिवार के साथ ताकुला के ग्राम थापला में होली मनाने गए थे। अगले दिन उनकी किरायेदार नेहा भी रुद्रपुर चली गईं। रात में किसी समय चोर, मुख्य गेट फांदकर परिसर में घ्। जेई के फ्लैट के कमरे का ताला तोड़ा और अंदर से मोबाइल ले गए। पहली मंजिल पर आकर चोरों ने मेरे फ्लैट के कमरों का ताला तोड़ दिया। आरोपी कमरे में रखी दो तोले की माला, डेढ़ तोले की पाइप माला, सवा तोला की नथ, मांगटीका, पौंची और हार के साथ ही सात हजार रुपये भी ले गए। पांच मार्च की सुबह घर आने पर चोरी की जानकारी हुई। मुखानी एसओ सुशील कुमार ने कहा कि जांच की जा रही है।
चोरी की जानकारी मिली है। मुखानी पुलिस को निर्देश दिए गए हैं वह जल्द से जल्द प्राथमिकी दर्ज कर घटना का पर्दाफाश करे। साथ ही इलाके में गश्त भी तेज की जाए। मनोज कुमार कत्याल, एसपी सिटी