फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Market traders step up to challenge online businesses.

Nainital News: ऑनलाइन कारोबार को टक्कर देने उतरे बाजार के कारोबारी

Thu, 15 Oct 2026 01:11 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Thu, 15 Oct 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
Market traders step up to challenge online businesses.
हल्द्वानी।
विज्ञापन

नवरात्र, दशहरा और दीपावली के चलते बाजार में चहल-पहल बढ़ने लगी है। ऑनलाइन कारोबार को टक्कर देने के लिए दुकानदारों ने छूट और आकर्षक ऑफरों की पेशकश शुरू कर दी है। इलेक्ट्रॉनिक सामान, कपड़े, बर्तन और मोबाइल फोन की दुकानों पर अलग-अलग रेंज के हिसाब से छूट, एक के साथ एक मुफ्त और खरीदारी पर गिफ्ट देने जैसे ऑफर उपलब्ध हैं।
इलेक्ट्रॉनिक सामान पर 15 से 30 प्रतिशत तक छूट

इलेक्ट्रॉनिक सामान के शोरूम में फ्रिज, वाशिंग मशीन, टीवी, माइक्रोवेव और एसी सहित अन्य उत्पादों पर आकर्षक ऑफर दिए जा रहे हैं। एक शोरूम के मैनेजर सचिन चतुर्वेदी ने बताया कि इलेक्ट्रॉनिक सामान की रेंज के हिसाब से 15 से 30 प्रतिशत तक की छूट दी जा रही है। कुछ उत्पादों पर अतिरिक्त ऑफर भी उपलब्ध हैं।
विज्ञापन

कपड़ों की खरीदारी पर बाय टू गेट वन फ्री ऑफर


रेडीमेड कपड़ों की दुकानों पर भी ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए विशेष ऑफर दिए जा रहे हैं। कपड़ा कारोबारी नंदन रजवार ने बताया कि उनकी दुकान पर बाय टू गेट वन फ्री की स्कीम है। इसके अलावा आठ हजार रुपये से अधिक की खरीदारी पर गिफ्ट हैम्पर दिया जा रहा है। कारोबारी रंजीत भाटिया ने बताया कि बाय टू गेट वन के साथ अन्य आकर्षक ऑफर दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोबाइल पर पुराने मॉडल पर छूट

मोबाइल कारोबारी प्रवीण अग्रवाल ने बताया कि उनके पास 10 हजार से तीन लाख रुपये तक के मोबाइल हैं। पुराने मॉडल के फोन पर छूट दी जा रही है। उन्होंने बताया कि फाइनेंस के माध्यम से फोन खरीदने वाले ग्राहकों की संख्या बढ़ी है। कुछ फोन पर 20 से 35 प्रतिशत तक की छूट के साथ गिफ्ट भी दिए जा रहे हैं।


बर्तनों की खरीदारी पर भी डिस्काउंट

बर्तन कारोबारी राजीव अग्रवाल ने बताया कि त्योहारों के दौरान स्टील के बर्तनों पर पांच से 10 प्रतिशत, कुकर पर 10 से 35 प्रतिशत और प्लास्टिक के बर्तनों पर 25 से 30 प्रतिशत तक की छूट दी जा रही है। कारोबारियों को उम्मीद है कि त्योहारों के दौरान छूट और ऑफरों से बाजार में खरीदारी बढ़ेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed