{"_id":"6acfdaa4f1197fa9ec0e4ca9","slug":"today-is-the-last-chance-for-admission-to-the-remaining-semesters-at-uou-haldwani-news-c-337-1-ha11020-137837-2026-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: यूओयू में शेष सेमेस्टरों में आज प्रवेश का अंतिम मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: यूओयू में शेष सेमेस्टरों में आज प्रवेश का अंतिम मौका
Thu, 15 Oct 2026 01:10 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Thu, 15 Oct 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
हल्द्वानी। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय ने जुलाई 2026 सत्र में पूर्व से पंजीकृत शिक्षार्थियों के लिए बड़ी राहत दी है। विश्वविद्यालय ने शेष सेमेस्टरों एवं वर्षों में प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण करने की अंतिम तिथि बृहस्पतिवार 15 अक्तूबर तक बढ़ा दी है। विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार, यह विस्तार केवल द्वितीय, तृतीय, चतुर्थ, पंचम एवं षष्ठ सेमेस्टर के विद्यार्थियों के लिए है। प्रथम सेमेस्टर को छोड़कर अन्य सभी सेमेस्टरों में अध्ययनरत शिक्षार्थी निर्धारित तिथि तक अपनी प्रवेश प्रक्रिया ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से अनिवार्य रूप से पूर्ण कर लें। बता दें कि प्रथम सेमेस्टर एवं नए प्रवेश की प्रक्रिया 13 अक्टूबर को बंद हो चुकी है। विवि ने स्पष्ट किया है कि 15 अक्तूबर के बाद प्रवेश तिथि में किसी भी प्रकार का विस्तार नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन