फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Medical store operator missing in haldwani

हल्द्वानी: मेडिकल स्टोर संचालक लापता, बरेली जाने को निकला...शाम तक नहीं लौटा; 1.85 लाख निकाले थे, जानें मामला

Mon, 03 Aug 2026 12:35 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी Published by: Heera Updated Mon, 03 Aug 2026 12:35 PM IST
सार

हल्द्वानी में मेडिकल स्टोर संचालक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया, जिसकी तलाश में हल्द्वानी से बरेली तक CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं। लापता होने से तीन दिन पहले उसने 1.85 लाख रुपये निकाले थे।

विज्ञापन
Medical store operator missing in haldwani
जांच में पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हल्द्वानी में मेडिकल स्टोर संचालक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। उसकी तलाश में हल्द्वानी से बरेली तक सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पड़ोसियों के अनुसार लापता होने से तीन दिन पहले ही व्यापारी ने 1.85 लाख रुपये निकाले थे। परिजन उसकी सकुशल बरामदगी के लिए कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा से भी मिले।

विज्ञापन

चौफुला चौराहे के पास किराए के कमरे में रहने वाले और पास में मेडिकल स्टोर चलाने वाले शिवशंकर गोस्वामी शनिवार सुबह छह बजे बरेली जाने की बात कहकर घर से निकले थे लेकिन शाम तक नहीं लौटे। इस पर परिजनों ने घटना की सूचना मुखानी कोतवाली पुलिस को दी। रविवार को भी लापता व्यापारी की पत्नी परिचितों और पड़ोसियों के साथ पुलिस बहुउद्देश्यीय भवन भी पहुंचे लेकिन अधिकारी न मिलने पर वे फिर कोतवाली चले गए। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो ओके होटल के पास शिवशंकर बरेली जाने वाली बस में सवार होता नजर आया। इस पर उसकी तलाश में टीम बरेली के लिए रवाना हो गई।

विज्ञापन

टांडा जंगल में की दो घंटे कॉम्बिंग
शिवशंकर के लापता होने के बाद परिजन देवडांगर के पास भी गए थे। उन्हें बताया गया कि शिवशंकर रामपुर रोड पर टांडा जंगल के पास सकुशल खड़ा है। इस पर परिजन वन विभाग के हल्द्वानी रेंज कार्यालय पहुंचे और जंगल में शिवशंकर की तलाश करने पर अड़ गए। इस पर हल्द्वानी रेंजर ललित जोशी टीम के साथ जंगल पहुंचे। देखते ही देखते जंगल किनारे हाईवे पर भीड़ लग गई। इसी बीच किसी ने अफवाह उड़ा दी कि किसी व्यक्ति को बाघ उठा ले गया है। टीम ने सुबह आठ बजे से 10 बजे तक जंगल क्षेत्र में अलग-अलग जगह कॉम्बिंग की लेकिन किसी तरह का सुराग नहीं मिला। इस बीच परिजन जंगल से भाखड़ा क्षेत्र की ओर जाने की जिद करने लगे तो रेंजर ने इसके लिए मना कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

29 जुलाई को निकाले थे 1.85 लाख रुपये
शिवशंकर के एक पड़ोसी ने बताया कि उन्होंने ब्याज पर किसी से पैसा लिया था। इसी वजह से वह पिछले कुछ दिनों से परेशान थे। बीती 29 जुलाई को उन्होंने बैंक खाते से एक लाख, दूसरे बैंक से 65 हजार चेक के माध्यम से निकाले और 20 हजार रुपये एटीएम से लिए। लापता होने से एक दिन पहले उनके गूगल-पे पर मैसेज भी आया, इसमें रुपये लौटाने की बात कही है। ऐसे में पुलिस से मामले की जांच की मांग की गई है। जांच में पता चला कि शिवशंकर के पास दो नंबर थे जिनमें से एक लालकुआं और दूसरा नंबर किच्छा से पहले बंद हो गया।

लापता शिवशंकर की तलाश में पुलिस टीमें लगी हैं। उसके बरेली वाली बस में सवार होने के प्रमाण मिले हैं। पहले बरेली बसअड्डे पर कैमरे जांचे जा रहे हैं, उसके बाद वापसी वाले स्टॉप के आसपास फुटेज खंगालने के लिए कहा गया है। - मनोज कत्याल, एसपी सिटी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed