सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Movement against liquor shop intensifies in Mangoli

Nainital News: मंगोली में शराब की दुकान के खिलाफ आंदोलन तेज

संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Wed, 01 Apr 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
Movement against liquor shop intensifies in Mangoli
विज्ञापन
नैनीताल। मंगोली क्षेत्र में शराब की प्रस्तावित दुकान के विरोध में ग्रामीणों का आंदोलन तेज होता जा रहा है। मंगलवार को तीसरे दिन महिलाओं ने बजून क्षेत्र में धरना देकर अपना विरोध जताया। शाम को महिलाओं ने कुमाऊं आयुक्त को ज्ञापन सौंपकर शराब की दुकान क्षेत्र से हटाने की मांग की है। महिलाओं ने साफ कहा कि अगर बुधवार सुबह 10 बजे तक सकारात्मक पहल नहीं हुई तो वह वाहनों के चक्के जाम कर देंगी।
Trending Videos


मंगोली में शराब की दुकान के विरोध में ग्रामीणों ने विरोध तेज कर दिया है। मंगलवार को महिलाओं ने बजून में शराब की दुकान के विरोध में नारेबाजी कर धरना प्रदर्शन किया। महिलाओं ने कहा कि स्कूल के पास मदिरा की दुकान खुलेगी जो बच्चों के भविष्य और क्षेत्र के सामाजिक वातावरण पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। उन्होंने इसे नियमों के विपरीत बताते हुए प्रशासन से प्रस्ताव तत्काल रद्द करने की मांग की। शाम को क्षेत्र में पहुंचे कुमाऊं आयुक्त को ज्ञापन देते हुए महिलाओं ने कहा कि बुधवार सुबह 10 बजे तक कोई कार्रवाई नहीं की गई तो ग्रामीण चक्का जाम करेंगे जिससे व्यवस्था बिगड़ने पर जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। धरने पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष देवकी बिष्ट, क्षेत्र पंचायत सदस्य हिमांशु पांडे, ग्राम प्रधान प्रेमा मेहरा, हंशी नेगी, खुशाल बिष्ट, गोविंद सिंह, सूरज अधिकारी, हंसी नेगी, हेम बहुखंडी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed