सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Obtained an illegal electricity connection and mounted the meter on the power utility's pole.

Nainital News: अवैध तरीके से लिया बिजली कनेक्शन, ऊर्जा निगम के पोल पर बांध दिया मीटर

संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Fri, 19 Jun 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
Obtained an illegal electricity connection and mounted the meter on the power utility's pole.
विज्ञापन
रामनगर। प्रसिद्ध गर्जिया देवी मंदिर के पास ऊर्जा निगम के एक बिजली पोल से अवैध कनेक्शन लेने का मामला सामने आया है। व्यक्ति की ओर से व्यावसायिक बिजली मीटर नियमों का उल्लंघन कर सीधे सरकारी पोल पर लगाया गया है जो घर पर आपूर्ति कर रहा है। ऊर्जा निगम के अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

रामनगर वनप्रभाग में कोसी रेंज के अंतर्गत गर्जिया देवी मंदिर वन क्षेत्र में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बिजली लाइन बिछाई गई थी। शुक्रवार को इसी लाइन से अवैध कनेक्शन का पता चला। हैरानी की बात यह है कि जिस व्यक्ति के नाम पर मीटर लगा है, उसकी पार्किंग क्षेत्र में कोई दुकान नहीं है। उसके पास कोई व्यावसायिक प्रतिष्ठान भी नहीं है। इसके बावजूद विभाग ने बिना मौके का मुआयना किए यह व्यावसायिक मीटर स्वीकृत कर दिया। ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता जीएस कार्की ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच में मामला सही पाए जाने पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। गलत तरीके से कनेक्शन देने वालों पर भी कार्रवाई होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed