सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Shabad-Kirtan and Langar on the Martyrdom Day of Guru Arjan Dev

Nainital News: गुरु अर्जुन देव के शहीदी दिवस पर्व पर शबद-कीर्तन और लंगर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
Shabad-Kirtan and Langar on the Martyrdom Day of Guru Arjan Dev
विज्ञापन
नैनीताल। गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा की ओर से गुरु अर्जुन देव के शहीदी पर्व पर दो दिवसीय अनुष्ठान के तहत रविवार को गुरुद्वारा में अखंड साहेब के भोग डाले गए। इसके बाद कीर्तन दरबार सजाया गया। स्वर्ण मंदिर से आए हुजूरी रागी गुरदेव सिंह एवं दिल्ली स्थित गुरुद्वारे के हेड ग्रंथी बछित्तर सिंह के कीर्तन पर संगत भावविभोर हो गई। इसके बाद सिख संगत के साथ ही स्कूल के विद्यार्थियों, सैलानियों आदि ने लंगर छका। यहां गुरु सिंह सभा के अध्यक्ष जोगेंद्र सिंह आनंद, सचिव अमरप्रीत सिंह, गुरप्रीत सिंह, जसकरन सिंह, संदीप सिंह, गगनदीप सिंह, रमन साहनी, हरविंदर चावला, जसनीत सिंह, ललिता मैद, रविंदर कौर आदि रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed