{"_id":"6a383b8b8c5e0215050f1888","slug":"the-highway-surfacing-work-will-be-completed-in-october-nainital-news-c-238-1-shld1020-127370-2026-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: हाईवे पर डामरीकरण का कार्य अक्तूबर में होगा पूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: हाईवे पर डामरीकरण का कार्य अक्तूबर में होगा पूरा
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Mon, 22 Jun 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नैनीताल। नैनीताल-काठगोदाम राष्ट्रीय राजमार्ग पर पांच से चल रहा डामरीकरण कार्य फिलहाल अधूरा रह गया है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार बिटूमिन की कमी के चलते कार्य को अस्थायी रूप से रोकना पड़ा है। अब सड़क के शेष हिस्से का डामरीकरण अक्तूबर में किया जाएगा।
मार्च में नैनीताल-काठगोदाम एनएच पर ज्योलीकोट से नैनीताल तक का डामरीकरण कार्य शुरू किया गया था। कुछ ही हिस्से में डामरीकरण के बाद बिटूमिन के दाम बढ़ने पर ठेकेदार की ओर से कार्य रोकने की बात विभागीय अधिकारियों की ओर से की गई। किसी तरह कार्य शुरू हुआ और रूसी बाइपास तक डामरीकरण कर दिया गया। इसके बाद जून में नैनीताल से हनुमान गढ़ की ओर डामरीकरण का कार्य शुरू किया गया जो पुराने कूड़ाखड्ड तक ही हो पाया। कुछ हिस्सों में कार्य बाकी रह गया है। एनएच के सहायक अभियंता प्रमोद सुयाल ने बताया कि बिटुमिन की आपूर्ति प्रभावित होने के कारण कार्य को बीच में रोकना पड़ा है। अक्तूबर में कार्य पूरा किया जाएगा।