{"_id":"69f665272e8fc1469a027e0e","slug":"officials-reprimanded-for-the-mismanagement-of-lalkuan-railway-station-lalkuan-news-c-418-1-ntl1014-6277-2026-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: लालकुआं रेलवे स्टेशन की अव्यवस्थाओं पर अधिकारियों को फटकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: लालकुआं रेलवे स्टेशन की अव्यवस्थाओं पर अधिकारियों को फटकार
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Sun, 03 May 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
लालकुआं। पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर के अपर महाप्रबंधक विनोद कुमार शुक्ल ने शनिवार शाम लालकुआं रेलवे स्टेशन अमृत भारत योजना के तहत चल रहे विस्तारीकरण कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने निर्माण कार्यों में लापरवाही और अनियमितता पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों को फटकार लगाई। उन्होंने कई स्थानों पर निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए नाराजगी जताई। स्पष्ट निर्देश दिए कि कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
स्टेशन के पुराने मुख्य द्वार के पास स्थित सार्वजनिक शौचालय को तत्काल हटाने और मुख्य प्रवेश द्वार को आकर्षक एवं व्यवस्थित बनाने के निर्देश दिए। पुराने द्वार के पास सुंदर एंट्री गेट विकसित करने को भी कहा। बाद में पत्रकारों से बातचीत में जीएम ने बताया कि अमृत भारत योजना के तहत करोड़ों की लागत से स्टेशन का विस्तारीकरण किया जा रहा है। उन्होंने भरोसा जताया कि कार्य पूर्ण होने के बाद लालकुआं रेलवे स्टेशन उत्तराखंड के प्रमुख और भव्य स्टेशनों में शामिल होगा। इस दौरान अपर मंडल रेल प्रबंधक मनोज कुमार, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक संजीव शर्मा, वरिष्ठ मंडल सिग्नल एवं दूरसंचार इंजीनियर प्रवेश कुमार, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर प्रथम विनोद कुमार वर्मा सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।
Trending Videos