सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Potholes emerged on the Devidhura-Basani road after two days of rain

Nainital News: दो दिन की बारिश से देवीधूरा-बसानी मार्ग पर उभरे गड्ढे

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
Potholes emerged on the Devidhura-Basani road after two days of rain
विज्ञापन
नैनीताल। लगातार दो दिन हुई बारिश के बाद देवीधूरा-बसानी मार्ग की हालत खराब हो गई है। सड़क पर जगह-जगह बड़े गड्ढे उभर आए हैं जिससे हादसों का खतरा बढ़ गया है। यह मार्ग प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत वर्ष 2023 में करीब 40 करोड़ रुपये की लागत से बना था। इसे नैनीताल-हल्द्वानी मार्ग के विकल्प के रूप में विकसित करने की योजना थी लेकिन पहली ही बरसात में यह क्षतिग्रस्त हो गया था। वर्ष 2024 और 2025 की बारिश में भी सड़क बार-बार टूटती रही। स्थानीय ग्रामीणों को वाहन चलाने में दिक्कतें आ रही हैं। पापड़ी, बोहरागांव, कोट, मौना, बाना, नाइसेला और बेल गांवों के निवासी सबसे ज्यादा परेशान है। ग्रामीणों ने विभाग से बरसात से पहले गड्ढे भरने और कमजोर हिस्सों की मरम्मत की मांग की है। पीएमजीएसवाई के ईई मनोज कुमार ने कहा कि गड्ढों का निरीक्षण कर जल्द ही उन्हें भरवा दिया जाएगा।
Trending Videos

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed