फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   potholes in the roads in haldwani Uttarakhand

हल्द्वानी: सड़कें जख्मों से भरी...मरहम लगाने की रफ्तार धीमी, सीएम के निर्देशों का शहर में नहीं दिख रहा असर

Thu, 01 Oct 2026 11:10 AM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी Published by: Heera Updated Thu, 01 Oct 2026 11:10 AM IST
सार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की 15 अक्तूबर तक सड़कों के गड्ढे भरने की समयसीमा का शहर में असर नहीं दिख रहा। वाहन चालकों और राहगीरों की मुश्किलें जारी हैं। 

विज्ञापन
potholes in the roads in haldwani Uttarakhand
एसडीएम कोर्ट के सामने सड़क पर हुए जानलेवा गड्ढे। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सड़कों के गड्ढे भरने के लिए 15 अक्तूबर तक की समयसीमा तय करने का शहर में असर दिखाई नहीं दे रहा है। वाहन चालकों और राहगीरों की मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं। सड़कों के पूर्व में हुए टेंडरों पर भी अभी काम शुरू नहीं हो पाया है। करीब 60 किमी से अधिक सड़कों का डामरीकरण होना शेष है।

विज्ञापन

बरसात खत्म होने के बाद भी सड़कों पर चलना दुश्वार हो रहा है। नैनीताल रोड पर एसडीएम कोर्ट के सामने वर्कशॉप लाइन मार्ग पर जगह-जगह बने गड्ढे वाहन चालकों और राहगीरों के लिए परेशानी का कारण बने हुए हैं। ध्यान देने वाली बात यह है कि यहां से अक्सर अधिकारियों के वाहन निकलते हैं, इसके बावजूद इनकी किसी ने सुध नहीं ली। सड़क पर गड्ढे इतने गहरे हो गए हैं कि पानी भरने पर उनकी गहराई का अंदाजा लगाना आसान नहीं रहता।

विज्ञापन

29 किमी सड़क के गड्ढे भरे
लोनिवि अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार डिविजन के अंतर्गत सड़कों के गड्ढे भरने के लिए 84 किमी पर पेचवर्क कराया जाना है। इसमें से 29 किमी के दायरे में गड्ढे भर दिए गए हैं। इनमें लामाचौड़ से कालाढूंगी तक जाने वाला स्टेट हाइवे, कुंवरपुर गौलापार से चोरगलिया तक की सड़क शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जैसे-जैसे अन्य कार्यदायी संस्थाओं के विकास कार्य पूरे हो रहे हैं, उसी तरह खोदी गई सड़कों को बनाने की तैयारी की जा रही है। क्रम से सड़कों पर डामरीकरण किया जाएगा। सड़कों के गड्ढे तय समय में भरने के निर्देश एई और जेई को दिए गए हैं।

- प्रत्यूष कुमार, अधिशासी अभियंता लोनिवि

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed