{"_id":"6abe319530bcdf37df0d0651","slug":"soldier-wife-and-youth-arrested-with-smack-in-pithoragarh-2026-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्मैक तस्करी में सैनिक की पत्नी गिरफ्तार: चार साल के बच्चे को अनदेखा कर बचपन के साथी संग कर रही थी ये काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्मैक तस्करी में सैनिक की पत्नी गिरफ्तार: चार साल के बच्चे को अनदेखा कर बचपन के साथी संग कर रही थी ये काम
Thu, 01 Oct 2026 03:40 PM IST
Heera
अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़
अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़
Published by: Heera
Updated Thu, 01 Oct 2026 03:40 PM IST
सार
पिथौरागढ़ में पुलिस और एसओजी ने 40.78 ग्राम स्मैक के साथ एक युवक और सैनिक की पत्नी को गिरफ्तार किया। महिला अपने चार साल के बच्चे को अनदेखा कर बचपन के साथी युवक के साथ स्मैक तस्करी में शामिल हो गई।
विज्ञापन
स्मैक के साथ सैनिक की पत्नी और युवक गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पिथौरागढ़ जिले में पुलिस और एसओजी ने स्मैक की बड़ी खेप पकड़ने में कामयाबी हासिल की है। टीम ने 40.78 ग्राम स्मैक के साथ एक युवक और सैनिक की पत्नी को गिरफ्तार किया। महिला अपने चार साल के मासूम बच्चे के हितों को अनदेखा कर बचपन के साथी युवक के साथ स्मैक तस्करी में शामिल हो गई। दोनों लंबे समय से मैदानी क्षेत्रों में जाकर एक साथ होटल में ठहरते थे और स्मैक खरीदने और बेचने का काम करते थे।
विज्ञापन
पुलिस और एसओजी के मुताबिक, मुखबिर की सूचना पर टनकपुर-पिथौरागढ़ हाईवे पर घाट चौकी के पास चेकिंग अभियान चलाया। टीम को पुख्ता जानकारी थी कि एक युवक और महिला एक कार में मैदानी क्षेत्र से बड़ी मात्रा में स्मैक खरीदकर पिथौरागढ़ ला रहे हैं। हुआ भी ऐसा ही। घाट चौकी के पास जब संदिग्ध कार को रोका तो चालक युवक इससे उतरकर भागने लगा। टीम ने चारों तरफ से घेरकर उसे पकड़ लिया। जब कार की तलाशी ली तो उसमें एक महिला सवार थी और डैश बोर्ड में 40.78 ग्राम स्मैक मिली।
विज्ञापन
टीम ने युवक और महिला को गिरफ्तार कर लिया। युवक की पहचान पिथौरागढ़ नगर के पूल्ड आवास, टकाना निवासी 31 वर्षीय हिमांशु जोशी उर्फ हेम और मदली तल्ली, चंपावत निवासी 35 वर्षीय ज्योत्सना खाती उर्फ ज्योति के रूप में हुई। पुलिस के मुताबिक, दोनों यूएसनगर के झनकट से स्मैक खरीदकर ला रहे थे। खुद उपयोग करने के साथ ही वे इसे युवाओं को ऊंचे दामों में बेचने की फिराक में थे। पुलिस ने दोनों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया। दोनों ने स्मैक किससे खरीदी, किसे बेचने की फिराक में थे पुलिस इस पूरी चेन को खंगालने में जुट गई है। ऐसे में इस तस्करी में और भी नाम सामने आ सकते हैं।
विज्ञापन