Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Presidential candidate accused of misdeed in haldwani

हल्द्वानी: छात्र संघ प्रत्याशी समेत चार लोगों पर किशोरी से दुष्कर्म का आरोप, होटल में किया कांड; सभी फरार

Fri, 13 Nov 2026 02:23 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी Published by: Heera Updated Fri, 13 Nov 2026 02:23 PM IST
सार

हल्द्वानी में छात्र संघ अध्यक्ष पद के प्रत्याशी धीरज बिष्ट समेत चार लोगों पर 15 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म का आरोप लगा है। मुखानी कोतवाली पुलिस ने चारों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कर ली है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
Presidential candidate accused of misdeed in haldwani
हल्द्वानी में छात्र संघ प्रत्याशी पर दुष्कर्म का आरोप - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हल्द्वानी में छात्र संघ अध्यक्ष के पद पर चुनाव लड़ने वाले एक प्रत्याशी समेत चार लोगों पर 15 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। मामला मुखानी कोतवाली क्षेत्र का है। पुलिस ने मामले में धीरज बिष्ट समेत नितिन पाल, अंश खत्री और हिमांशु गौनी के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कर ली है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, छात्र संघ प्रत्याशी समेत चार ने बृहस्पतिवार रात मुखानी क्षेत्र स्थित एक होटल में किशोरी से दुष्कर्म किया और इसके बाद मौके से भाग गया। किसी तरह किशोरी घर पहुंची और उसने परिजनों को पूरी बात बताई। शुक्रवार को परिजनों ने मुखानी कोतवाली में आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। किशोरी की हालत गंभीर बताई जा रही है।

विज्ञापन

 

एसपी सिटी हरबंस सिंह ने बताया कि मामले में दो टीमें आरोपियों की तलाश कर रही हैं। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed