{"_id":"6a699ec311cec0d52400dc21","slug":"rain-and-dense-fog-wreak-havoc-in-nainital-2026-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"नैनीताल में ऑरेंज अलर्ट: लगातार बारिश और घने कोहरे ने बढ़ाई मुश्किल, वाहन चालकों के लिए चुनौती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नैनीताल में ऑरेंज अलर्ट: लगातार बारिश और घने कोहरे ने बढ़ाई मुश्किल, वाहन चालकों के लिए चुनौती
Wed, 29 Jul 2026 12:03 PM IST
Heera
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
Published by: Heera
Updated Wed, 29 Jul 2026 12:03 PM IST
सार
नैनीताल में कई दिनों से लगातार बारिश और घने कोहरे का दौर जारी है, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। ठंड बढ़ गई है और दृश्यता कम होने से वाहन चालकों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
नैनीताल में लगातार बारिश व घने कोहरे से जनजीवन अस्त-व्यस्त
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नैनीताल में पिछले कई दिनों से लगातार बारिश और घने कोहरे का दौर जारी है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो गया है। मौसम में आए बदलाव के कारण ठंड का असर भी बढ़ गया है और लोगों को दैनिक कार्यों के लिए घरों से निकलने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, जिले में बुधवार को बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन
घने कोहरे की वजह से शहर में दृश्यता काफी कम हो गई है, जिससे वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो रही है। खासकर सुबह और शाम के समय सड़कों पर वाहन चालकों को बेहद सावधानी के साथ सफर करना पड़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, शहर का अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लगातार हो रही बारिश और कोहरे के कारण लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
स्थानीय प्रशासन ने वाहन चालकों से सावधानी बरतने और खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि फिलहाल मौसम का यह मिजाज कुछ दिनों तक बना रह सकता है।
विज्ञापन