{"_id":"6a6f9c4e3a8208381f0e85f3","slug":"results-withheld-for-students-who-failed-to-pay-fees-or-submit-forms-haldwani-news-c-238-1-shld1023-128940-2026-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: शुल्क और फॉर्म न भरने वाले छात्रों का रिजल्ट रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: शुल्क और फॉर्म न भरने वाले छात्रों का रिजल्ट रोका
Mon, 03 Aug 2026 01:06 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Mon, 03 Aug 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
- फोटो : प्रतीकात्मक।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक वर्ष 2026 की सम सेमेस्टर मुख्य एवं व्यावसायिक परीक्षाओं का परीक्षाफल घोषित कर दिया है। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से यह परिणाम आधिकारिक वेबसाइट और ईआरपी पोर्टल पर उपलब्ध कराया गया है।
उप परीक्षा नियंत्रक डॉ. नंदन बिष्ट के अनुसार कुछ विद्यार्थियों का परीक्षाफल रोक दिया गया है। यह कार्रवाई उन छात्रों पर की गई है जिनका परीक्षा आवेदन फॉर्म या परीक्षा आवेदन शुल्क विश्वविद्यालय को ऑनलाइन माध्यम से प्राप्त नहीं हुआ है। ऐसे सभी विद्यार्थियों के परिणाम शुल्क और फॉर्म संबंधी विसंगतियां दूर होने तक रुके रहेंगे। विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि सम सेमेस्टर के पंजीकृत छात्र अपना परिणाम कुमाऊं विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध ईआरपी पोर्टल अथवा www.kunainital.samarth.edu.in पर समर्थ स्टूडेंट अकाउंट के जरिए देख सकते हैं। छात्रों के पास एबीसी आईडी होना अनिवार्य है।
छात्र पहचान-पत्र बनाने के लिए जिम्मेदारी तय
नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय के डीएसबी परिसर में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रथम चरण के छात्र पहचान-पत्र बनाने की तैयारी शुरू हो गई है। कुलानुशासक प्रो. एचसीएस बिष्ट की ओर से जारी आदेश के अनुसार, विद्यार्थियों को प्रवेश के बाद शुल्क रसीद और प्रवेश अनुमति पत्र मिलते ही यह प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। विभिन्न कक्षाओं के लिए प्राध्यापकों की जिम्मेदारियां तय कर दी गई हैं। प्रो. बिष्ट ने सभी सहायक कुलानुशासकों को अपने स्तर पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। संवाद