{"_id":"69f7a0ec109eb3e5f705c96c","slug":"road-cut-off-to-benefit-outside-builders-nainital-news-c-418-1-shld1006-6303-2026-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: बाहरी बिल्डरों को लाभ पहुंचाने के लिए काट दी सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: बाहरी बिल्डरों को लाभ पहुंचाने के लिए काट दी सड़क
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Mon, 04 May 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
भीमताल (नैनीताल)। धारी ब्लॉक की ग्राम पंचायत कौल में बाहरी बिल्डरों को लाभ पहुंचाने के लिए जेसीबी से रातों रात सड़क काट दी गई। सड़क निर्माण में कई हरे पेड़ काटे गए हैं। जेसीबी से सड़क काटे जाने की सूचना मिलते ही ग्रामीण भड़क गए और मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने जेसीबी के आगे खड़े होकर धारी प्रशासन को घटना की सूचना दी। विभाग को कार्य कर रही जेसीबी मशीन को सीज कर दिया है।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कुछ जनप्रतिनिधियों की मिलीभगत से बाहरी बिल्डरों को लाभ पहुंचाने के लिए सड़क काटी जा रही है। कहा कि पूर्व में भी तत्कालीन एसडीएम अंशुल भट्ट ने सड़क निर्माण करने पर जेसीबी मशीन को सीज किया था। उन्होंने कहा कि कुछ जनप्रतिनिधियों के आड़ में दोबारा जेसीबी से सड़क काट दी गई। सड़क निर्माण के लिए कई हरे पेड़ों पर आरी चलाई गई है। लोगों की शिकायत पर एसडीएम अनुराग आर्या ने राजस्व विभाग की टीम मौके पर भेजी।
राजस्व विभाग के अधिकारियों ने बिना अनुमति के सड़क निर्माण में लगी जेसीबी को सीज किया। लोगों ने अधिकारियों को बताया कि जो सड़क काटी जा रही है, उससे ग्रामीणों को कोई लाभ नहीं है। बाहरी बिल्डरों को जमीन बेचने के लिए यह सड़क काटी गई है। लोगों ने जिला प्रशासन से सड़क काटने वालों पर कार्रवाई की मांग की है। धारी एसडीएम अनुराग आर्या ने बताया कि बिना अनुमति के सड़क निर्माण करने पर जेसीबी मशीन को सीज किया है। सड़क निर्माण करने वालों का पता लगाकर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos