फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Son-in-law body found hanging at in-laws house in bindukhatta

हल्द्वानी: ससुराल में फंदे से लटका मिला दामाद का शव, पत्नी से हुआ था झगड़ा; काम की तलाश में बरेली से आया था

Wed, 04 Nov 2026 05:42 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी Published by: Heera Updated Wed, 04 Nov 2026 05:42 PM IST
सार

हल्द्वानी के बिंदुखत्ता में बरेली निवासी राजेश (37) का शव ससुराल में फंदे से लटका मिला। पत्नी से झगड़े के बाद उसने खुद को कमरे में बंद कर लिया था। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया। 

विज्ञापन
Son-in-law body found hanging at in-laws house in bindukhatta
- फोटो : Crime Demo

विस्तार

हल्द्वानी शहर में बरेली के फरीदपुर स्थित होली चौराहा निवासी फल-सब्जी विक्रेता राजेश (37) का शव मंगलवार रात बिंदुखत्ता के घोड़ानाला स्थित उनके ससुराल में फंदे से लटका मिला। पत्नी से झगड़े के बाद उन्होंने खुद को कमरे में बंद कर लिया था। अस्पताल में मृत घोषित होने के बाद पुलिस ने बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार राजेश करीब तीन माह पहले ही बरेली से काम छोड़कर बिंदुखत्ता आए थे। यहीं रह रहे थे लेकिन काम की तलाश जारी थी। मंगलवार शाम किसी बात पर पत्नी से झगड़ा हो गया। इसके बाद राजेश ने खुद को कमरे में बंद कर लिया। काफी देर तक जब वह बाहर नहीं निकले तब ससुराल वालों ने दरवाजा तोड़ा। अंदर शव फंदे पर लटका था। तुरंत उतारकर अस्पताल लाए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


एसपी सिटी हरबंस सिंह ने बताया कि मौत के कारण का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट से चलेगा। फिलहाल कोई तहरीर पुलिस को नहीं मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed