फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The fraud of buying dreams worth lakhs with a five rupee note

Nainital News: पांच रुपये के नोट से लाखों के सपने खरीदने का फरेब

Fri, 30 Oct 2026 01:05 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Fri, 30 Oct 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
The fraud of buying dreams worth lakhs with a five rupee note
हल्द्वानी। पांच रुपये के एक पुराने नोट के बदले तीन लाख रुपये मिलने का ख्वाब दिखाकर साइबर ठग लोगों को ठगी के मायाजाल में फंसा रहे हैं। लाखों कमाने के लालच में लोग न सिर्फ अपने नाम पर बैंक खाते खुलवा रहे हैं, बल्कि उनका पूरा एक्सेस भी ठगों को सौंप रहे हैं। इन खातों में देश के कई राज्यों में हुई साइबर ठगी की करोड़ों रुपये की रकम पहुंचने का खुलासा हुआ है। पिथौरागढ़ में ऐसे ही मामले में दो महिलाओं समेत तीन लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

राजस्थान के एक फेसबुक यूजर ने अपनी प्रोफाइल पर पांच रुपये के पुराने नोट के बदले करीब तीन लाख रुपये देने का विज्ञापन डाला। पिथौरागढ़ की रहने वाली एक महिला ने उससे संपर्क किया तब आरोपी ने पहले उनके व उनके पति के नाम पर खाता खुलवाया और उसका पूरा एक्सेस ले लिया।
विज्ञापन

वहीं एक युवक ने बैंक खाते में पंजीकृत मोबाइल नंबर का सिमकार्ड ही पोस्ट के जरिए ठग के पास भेज दिया। पुलिस के प्रतिबिंब एप पर जब म्यूल खातों की जानकारी आई तब पूरा मामला खुला। सभी के खातों में करोड़ों की साइबर ठगी की रकम भेजी गई थी। पुलिस ने सभी पर प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई राज्यों में हुई थी ठगी
म्यूल खातों में जो रकम आई थी वह साइबर ठगी की थी। पुलिस जांच में सामने आया कि दिल्ली, राजस्थान, तेलंगाना, गुजरात और मध्य प्रदेश में कई मामले दर्ज भी हुए थे। यहां तक कि इन्हीं राज्यों से लोगों के पास विज्ञापन भी भेजे गए थे।


प्रतिबिंब एप पर म्यूल खातों का हॉट स्पॉट दिखने पर जांच शुरू की गई थी। तफ्तीश में पूरा मामला सामने आया। लोगों से अपील है कि अपने बैंक खातों का एक्सेस किसी से भी साझा न करें। नीरज भाकुनी, साइबर एक्सपर्ट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed