{"_id":"6ae39f833ea5b96727015f2a","slug":"young-woman-slapped-on-the-sidewalk-video-goes-viral-haldwani-news-c-8-1-hld1057-859271-2026-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: फुटपाथ पर युवती को जड़े थप्पड़, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: फुटपाथ पर युवती को जड़े थप्पड़, वीडियो वायरल
Fri, 30 Oct 2026 01:03 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Fri, 30 Oct 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
हल्द्वानी। नैनीताल रोड पर एमबीपीजी कॉलेज के पास फुटपाथ पर एक युवक ने युवती को जमकर थप्पड़ जड़े। इसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। वीडियो में युवक युवती को लगातार थप्पड़ मारते दिखाई दे रहा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है।
बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया पर 28 सेकेंड का एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ। वीडियो में एक युवक साथी युवती को थप्पड़ मारता दिख रहा है। युवती लगातार विरोध कर रही है लेकिन आरोपी नहीं रुकता। वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने इसकी वीडियो भी रिकॉर्ड की और वायरल भी कर दी। मामला जब पुलिस तक पहुंचा तब जांच शुरू हुई। एसपी सिटी हरबंस सिंह ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। सर्विलांस टीम यह भी ट्रेस कर रही है कि वीडियो कहां से वायरल हुई है।