सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   the moon is sighted today, Eid will be celebrated tomorrow

ईद-उल-फितर: आज दिखा चांद तो कल मनाई जाएगी ईद, चांद का दीदार न होने पर शनिवार को होगी

संवाद न्यूज एजेंसी Published by: गायत्री जोशी Updated Thu, 19 Mar 2026 10:41 AM IST
विज्ञापन
सार

रमजान का महीना अब अंतिम चरण में है। चांद के दीदार न होने पर शनिवार को ईद-उल-फितर मनाई जाएगी। ईद के इंतजार ने लोगों में खुशी का माहौल है।

the moon is sighted today, Eid will be celebrated tomorrow
हल्द्वानी में ईद की खरीदारी करती महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

माहे रमजान अब अलविदा होने की ओर है। बृहस्पतिवार शाम चांद दिखाई दिया तो शुक्रवार को ईद होगी। चांद के दीदार न होने पर शनिवार को ईद-उल-फितर मनाई जाएगी। ईद के इंतजार ने लोगों में खुशी की लहर दौड़ा दी है। बाजारों में रौनक है, उलमा अमन का पैगाम दे रहे हैं और प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर रहा है। बुधवार को रोजा इफ्तार के बाद रोजेदारों ने बाजार में खरीदारी की। यहां आजाद नगर, नया बाजार, मीरा मार्ग, ताज चौराहा समेत आसपास की दुकानें गुलजार रहीं। कपड़ों, मिठाइयों, मेवों और अन्य आवश्यक वस्तुओं की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ रही।

Trending Videos


चांद दिखने पर कमेटी से करें संपर्क
जामा मस्जिद के पेश इमाम मुफ्ती मोहम्मद आजम कादरी ने बताया कि रमजान अब आखिरी दौर में है। इसमें ज्यादा से ज्यादा इबादत करें। बृहस्पतिवार शाम चांद दिखने या कहीं से तस्दीक आने पर चांद कमेटी से संपर्क करें। किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें।
विज्ञापन
विज्ञापन


सऊदी में नहीं दिखा चांद
सऊदी समेत खाड़ी देशों में बुधवार शाम चांद नहीं दिखाई दिया। अब वहां शुक्रवार को ईद होगी। आम तौर पर माना जाता है कि खाड़ी देशों के अगले दिन भारत समेत आसपास के मुल्कों में चांद दिखाई देता है। ऐसे में अब यहां शनिवार को ही ईद मनाए जाने की संभावना जताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed