{"_id":"6a4c0d3c0401246996045420","slug":"there-was-a-commotion-in-the-mortuary-and-the-police-detained-an-employee-at-the-police-station-nainital-news-c-337-1-hld1039-134273-2026-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: मोर्चरी में हंगामा, एक कर्मचारी को पुलिस ने थाने में बैठाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: मोर्चरी में हंगामा, एक कर्मचारी को पुलिस ने थाने में बैठाया
Tue, 07 Jul 2026 01:47 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Tue, 07 Jul 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। सुशीला तिवारी अस्पताल और मेडिकल काॅलेज की मोर्चरी में सोमवार सुबह कर्मचारियों में कहासुनी हो गई। मामला हाथापाई तक जा पहुंचा। इस पर 112 पर फोन कर पुलिस बुला ली गई। पुलिस ने एक कर्मचारी को कोतवाली में बैठा लिया। हालांकि देर शाम तक इस मामले में पुलिस को तहरीर नहीं सौंपी गई थी। इस पर कर्मचारी को छोड़ दिया गया। कोतवाल विजय मेहता ने बताया कि शिकायत पर कर्मचारी से पूछताछ की गई है। साथ ही उसे चिकित्सकों और कर्मचारियों के साथ शालीनता से पेश आने की नसीहत दी गई। इस मामले की शिकायत अस्पताल प्रबंधन से भी की है।
विज्ञापन