फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   There was a stir after the body of a man was found in the field in ramnagar

रामनगर: खेत में मिला युवक का शव, मचा हड़कंप; पुलिस जांच में जुटी

Thu, 03 Sep 2026 01:44 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, रामनगर
अमर उजाला नेटवर्क, रामनगर Published by: Heera Updated Thu, 03 Sep 2026 01:44 PM IST
सार

रामनगर के हिम्मतपुर ब्लॉक के गेट नंबर 64 के पास स्थित एक खेत में एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव से तेज दुर्गंध आने पर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया है।

विज्ञापन
There was a stir after the body of a man was found in the field in ramnagar
खेत में युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रामनगर शहर के हिम्मतपुर ब्लॉक के गेट नंबर 64 के पास स्थित एक खेत में युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव से तेज दुर्गंध आने पर आसपास के लोगों को घटना की जानकारी हुई। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को कब्जे में लेकर सरकारी अस्पताल पहुंचाया। वहीं पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर मामले की जांच शुरू कर दी है। परिजनों के पहुंचने के बाद शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव को परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, गाजियाबाद निवासी 30 वर्षीय अर्जुन पुत्र सुनील हिम्मतपुर के एक रेस्टोरेंट में काम करता है। रक्षाबंधन पर वह अपने घर गया था। इसके बाद वह 27 अगस्त को वापस रेस्टोरेंट पहुंचा। इसके बाद से वह लापता रेस्टोरेंट से कही चला गया। बृहस्पतिवार सुबह लोगों को गेट नंबर 64 के पास मौजूद एक खेत से तेज दुर्गंध आई। इसके बाद उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे me लेकर सरकारी अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन


कोतवाल सुशील कुमार ने बताया कि शव कई दिन पुराना है। मृतक के शरीर पर कई जगह चोट के निशान मिले हैं। प्रथम दृष्टया युवक को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी होगी। टक्कर लगने के बाद युवक सड़क से छिटककर समीप स्थित खेत में जा गिरा, जहां वह लोगों की नजर से ओझल रहा। बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। बताया कि मृतक के तीन बच्चे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed