{"_id":"6a9e8bca61932854f108bac1","slug":"video-of-beating-with-sticks-goes-viral-in-nainital-late-at-night-2026-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"नैनीताल: आईजी ऑफिस के सामने सरेआम पिटाई, चालक ने डंडा निकालकर युवक को पीटा, पुलिस पर सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नैनीताल: आईजी ऑफिस के सामने सरेआम पिटाई, चालक ने डंडा निकालकर युवक को पीटा, पुलिस पर सवाल
Mon, 07 Sep 2026 03:32 PM IST
Heera
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
Published by: Heera
Updated Mon, 07 Sep 2026 03:32 PM IST
सार
नैनीताल के मल्लीताल क्षेत्र में आईजी कार्यालय के समीप रविवार देर रात एक न्यायिक अधिकारी के वाहन चालक ने एक युवक की डंडे से पिटाई कर दी। घटना तब शुरू हुई जब युवक ने कथित तौर पर वाहन के बारे में कोई टिप्पणी की, जिससे विवाद बढ़ गया।
विज्ञापन
आईजी कार्यालय के सामने देर रात चले डंडे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नैनीताल शहर के मल्लीताल में आईजी कार्यालय के समीप रविवार देर रात हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। देर रात सड़क पर हुए विवाद में डंडे से युवक की पिटाई का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस की निगरानी और कानून व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार रविवार देर रात मल्लीताल क्षेत्र से एक न्यायिक अधिकारी का वाहन गुजर रहा था। इसी दौरान वहां मौजूद एक युवक की ओर से कथित तौर पर कोई टिप्पणी किए जाने को लेकर विवाद शुरू हो गया। बताया जा रहा है कि वाहन चालक ने गाड़ी से उतरकर युवक को समझाने का प्रयास किया, लेकिन बात बढ़ गई।
विज्ञापन
विवाद के दौरान वाहन में मौजूद सुरक्षा गार्ड भी नीचे उतर आया और मामले को शांत कराने का प्रयास करने लगा। इसी बीच वाहन चालक ने कथित तौर पर गाड़ी से डंडा निकाल लिया और युवक की पिटाई शुरू कर दी। पूरी घटना का किसी व्यक्ति ने वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
वीडियो सामने आने के बाद लोगों ने आईजी कार्यालय जैसे संवेदनशील क्षेत्र के समीप देर रात हुई घटना को लेकर पुलिस की निगरानी व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। लोगों का कहना है कि यदि ऐसी जगह पर भी विवाद मारपीट तक पहुंच रहा है तो रात के समय पुलिस गश्त और निगरानी व्यवस्था की समीक्षा जरूरी है।
वहीं, मल्लीताल कोतवाल राजेंद्र रावत ने बताया कि युवक की ओर से अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज की जा रही थी। पुलिस के अनुसार युवक शराब के नशे में था। मामले में स्नोव्यू क्षेत्र निवासी कुशल के खिलाफ पुलिस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।