{"_id":"68dcc38bc1d288cf00097793","slug":"this-time-the-uttarakhand-state-recorded-22-percent-more-rainfall-than-normal-2025-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसम का मिजाज: मानसून की शुरू हुई विदाई, इस बार प्रदेश में सामान्य से 22 फीसदी अधिक बारिश हुई रिकॉर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसम का मिजाज: मानसून की शुरू हुई विदाई, इस बार प्रदेश में सामान्य से 22 फीसदी अधिक बारिश हुई रिकॉर्ड
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
Published by: हीरा मेहरा
Updated Wed, 01 Oct 2025 11:30 AM IST
विज्ञापन
सार
उत्तराखंड में मानसून तय समय पर लौटने लगा है। सोमवार की भारी बारिश के बाद अगले दो दिनों तक मैदानी और पहाड़ी इलाकों में वर्षा जारी रहने का अनुमान है, जिसके बाद मौसम साफ होगा और तापमान गिरेगा।
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन
विस्तार
उत्तराखंड से मानसून तय समय पर लाैटने लगा है। सोमवार रात जमकर हुई बारिश के बाद अगले दो दिन भी मैदानी इलाकों के अलावा निचली पहाड़ियों में वर्षा की संभावना रहेगी। उसके बाद मौसम में परिवर्तन होगा और तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। इस बार मानसून के दौरान प्रदेश के कई जिलों में पिछले वर्षों की अपेक्षा अच्छी वर्षा हुई है। बागेश्वर में रिकार्ड 244 प्रतिशत बारिश दर्ज की गई है। नैनीताल में छह प्रतिशत पानी कम बरसा है।
Trending Videos
एक जून से अभी तक राज्य में 1420.05 मिलीमीटर बारिश हुई है जो कि सामान्य 1162.7 मिलीमीटर से 22 प्रतिशत ज्यादा है। पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक प्रो. अजीत सिंह नैन के अनुसार अब तापमान कम होना शुरू हो जाएगा। अक्तूबर अंत से सर्दी की शुरुआत हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
ला-नीना की बन रही आशंका कड़ाके की सर्दी ढाएगी सितम
इस बार जाड़ों में ला-नीना की सक्रियता रहेगी। मौसम वैज्ञानिक प्रो. अजीत सिंह नैन के अनुसार ला-नीना की सक्रियता दिखाई दे रही है। नवंबर-दिसंबर से इसका असर दिखना शुरू हो जाएगा। इस कारण सर्दियों में कड़ाके की ठंड रहेगी। पर्वतीय जिलों में अच्छी बर्फबारी देखने को मिलेगी।
सब्जी के लिए लाभदायक
यह बारिश नवंबर-दिसंबर में पकने वाले धान की फसल के लिए लाभदायक है। सब्जी की बुआई के लिए बारिश ठीक है। हालांकि, खेतों में तैयार फसल को इससे थोड़ा नुकसान होगा।
प्रदेश में जिलेवार बारिश का आंकड़ा
जिला वास्तविक बारिश सामान्य कम-ज्यादा % में
अल्मोड़ा 986.7मिमी 792.3मिमी 25%
बागेश्वर 2725मिमी 792.3मिमी 244%
चंपावत 1215.4मिमी 1313.8मिमी -07%
नैनीताल 1446.4मिमी 1537.9मिमी -06%
पिथौरागढ़ 1509मिमी 1502.5मिमी सामान्य
ऊधमसिंह नगर 1354.6मिमी 1125.5मिमी 20%