सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Tomorrow is the last date to fill the exam form without late fee.

Nainital News: बिना विलंब शुल्क परीक्षा फॉर्म भरने के लिए अंतिम तिथि कल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
Tomorrow is the last date to fill the exam form without late fee.
विज्ञापन
नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय के स्नातक, स्नातकोत्तर और व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के सम सेमेस्टर की परीक्षाओं के लिए आवेदन की प्रक्रिया जारी है। छात्र पांच मई मंगलवार तक बिना किसी विलंब शुल्क के अपना परीक्षा फॉर्म ऑनलाइन भर सकते हैं। इसके बाद आवेदन करने पर विलंब शुल्क देना होगा।
Trending Videos

उप कुलसचिव डॉ. नंदन बिष्ट ने बताया कि प्रोग्राम कोड केयू 001 से केयू 092 और केयू 500 से केयू 676 के अंतर्गत आने वाले मुख्य, बैक और एक्स परीक्षाओं के छात्र समर्थ और ईआरपी पोर्टल पर अपना आवेदन कर सकते हैं। पांच मई की समसीमा समाप्त होने के बाद छात्रों को 6 से 10 मई के बीच एक अंतिम अवसर दिया जाएगा। इस अवधि में आवेदन करने पर परीक्षा शुल्क के साथ 50 प्रतिशत अतिरिक्त विलंब शुल्क का भुगतान करना होगा। 10 मई के बाद किसी भी स्थिति में परीक्षा फॉर्म स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed