फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Traders at Khan Chand Market troubled by a mentally unstable young man; complaint lodged with the police

हल्द्वानी : बाजार में मानसिक रूप से कमजोर युवक का उत्पात, कूड़ा फेंके जाने से व्यापारी परेशान, ग्राहक भागे

Mon, 21 Sep 2026 05:21 PM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी, हल्द्वानी
संवाद न्यूज एजेंसी, हल्द्वानी Published by: गायत्री जोशी Updated Mon, 21 Sep 2026 05:21 PM IST
सार

हल्द्वानी के खानचंद मार्केट में कई माह से घूम रहे मानसिक रूप से अस्वस्थ युवक की हरकतों से व्यापारी और राहगीर परेशान हैं। व्यापारियों ने सोमवार को पुलिस से शिकायत कर युवक को मुख्य बाजार से हटाकर उपचार के लिए मानसिक चिकित्सालय भेजने की मांग की।

विज्ञापन
Traders at Khan Chand Market troubled by a mentally unstable young man; complaint lodged with the police
मानसिक रूप से कमजोर युवक के व्यवहार से व्यापारी और ग्राहक परेशान। - फोटो : AI Generated

विस्तार

कोतवाली हल्द्वानी के सामने स्थित खानचंद मार्केट में मानसिक रूप से कमजोर युवक के व्यवहार से व्यापारी और ग्राहक परेशान हैं। व्यापारियों का कहना है कि युवक दुकानों में कूड़ा फेंकने के साथ चिल्लाकर शोर करता है, जिससे ग्राहक परेशान होकर दुकान छोड़कर चले जाते हैं। व्यापारियों ने सोमवार को एकत्र होकर पुलिस से शिकायत की और युवक को बाजार से हटाने की मांग की।

विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में व्यापारियों ने बताया कि युवक कई माह से खानचंद मार्केट में घूम रहा है। आरोप है कि वह चीखने-चिल्लाने के साथ वाहनों को उठाकर फेंक देता है और दुकानों के शटर व चैनल जोर-जोर से बजाता है। व्यापारियों के अनुसार, एक-दो बार मार्केट से गुजरने वाले स्कूली बच्चों से भी मारपीट का प्रयास कर चुका है। वह खुद को भी मारता है और ईंट-पत्थर उठाकर दुकानों के शीशों पर मारकर नुकसान पहुंचा रहा है।
विज्ञापन


व्यापारियों ने पुलिस से युवक को किसी मानसिक चिकित्सालय भिजवाने की मांग की है। उनका कहना है कि युवक के व्यवहार से बाजार में आने वाले लोगों और व्यापारियों को परेशानी हो रही है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले में आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed