सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Troubled by the drinking water crisis in Haldwani, people reached the Jal Sansthan office and protested

हल्द्वानी में पेयजल संकट: पानी न मिलने से परेशान हुए लोग, जल संस्थान कार्यालय पहुंचकर किया प्रदर्शन

संवाद न्यूज एजेंसी Published by: गायत्री जोशी Updated Thu, 23 Apr 2026 10:26 AM IST
विज्ञापन
सार

पानी की किल्लत से परेशान अमरावती कॉलोनी के लोगों ने जल संस्थान कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया। वहीं कई ट्यूबवेल खराब होने और बिजली कटौती से शहर के हजारों लोग पेयजल संकट झेल रहे हैं।

Troubled by the drinking water crisis in Haldwani, people reached the Jal Sansthan office and protested
वार्ड 48 अमरावती कॉलोनी में हो रही पेयजल समस्या के खिलाफ जल संस्थान कार्यालय में प्रदर्शन करते - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

तापमान बढ़ने के साथ ही शहर में पेयजल संकट गहराने लगा है। बुधवार को पानी न मिलने से परेशान वार्ड-48 मल्ली बमौरी की अमरावती कॉलोनी के लोगों ने जल संस्थान कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया। उन्होंने अधिशासी अभियंता की गैरमौजूदगी में सहायक अभियंता रवींद्र कुमार का घेराव कर उन्हें ज्ञापन सौंपा।

Trending Videos

पार्षद मुकुल बल्यूटिया के नेतृत्व में कॉलोनी के लोग तिकोनिया स्थित कार्यालय पहुंचे। उनका कहना था कि कॉलोनी में गौला और ट्यूबवेल के पानी की सप्लाई है, इसके बावजूद जलापूर्ति नहीं हो रही है। अमरावती कॉलोनी फेस-वन और टू में 10 दिन से पेयजल किल्लत बनी है जबकि फेस-थ्री में एक साल से लोग परेशान हैं। पूर्व में पेयजल और सीवर लाइन बिछाने के दौरान की गई खोदाई के बाद से यह समस्या बनी हुई है। इसकी शिकायत पूर्व में की गई थी लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। लोग निजी टैंकर मंगाकर काम चला रहे हैं। सहायक अभियंता कुमार ने लोगों को शांत कराया और शाम को जेई को मौके पर भेज लाइन की जांच कराने का आश्वासन दिया। एई से मिलने वालों में शिवानी जोशी, जीवंती देवी, लता दनी, कमला जोशी, प्रतिभा पांडे आदि रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुखानी खड़िया फैक्टरी के ट्यूबवेल की मोटर फुंकी

गर्मी शुरू होने के साथ ही ट्यूबवेल के खराब होने का सिलसिला शुरू हो गया है। एक के बाद एक ट्यूबवेल जवाब दे रहे हैं। बुधवार को मुखानी खड़िया फैक्टरी के पास लगे ट्यूबवेल की मोटर फुंक गई। इससे जेके पुरम, दुर्गा कॉलोनी, श्याम विहार, जोशी कॉलोनी आदि क्षेत्रों की 2500 की आबादी के समक्ष पेयजल संकट खड़ा हो गया है। जल संस्थान के एई रवींद्र कुमार ने बताया कि ट्यूबवेल की मरम्मत का काम शुरू कर दिया है। चार दिन बाद इसे ठीक कर लिया जाएगा। वहीं भगवानपुर तल्ला में ट्यूबवेल दुरुस्त न होने से पांच हजार की आबादी त्रस्त है। इसके अतिरिक्त रामणी जसवा, खड़कपुर ईसाई और गुजरौड़ा में पहले से ही नलकूप खराब पड़े हैं। इससे पेयजल के साथ ही सिंचाई का संकट बना है।

बिजली अव्यवस्था से नहीं चल रहे ट्यूबवेल

शहर में हो रही बिजली कटौती से भी पेयजल संकट बढ़ रहा है। जल संस्थान के अधिकारियों के अनुसार बिजली संकट के कारण राजपुरा, जज फार्म, महिला डिग्री काॅलेज के ट्यूबवेल नियमित रूप से जलापूर्ति नहीं कर पा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed