Uk: लालकुआं-काशीपुर ट्रैक सुधार को कार्य को मंजूरी, परियोजना के लिए 5.77 करोड़ रुपये स्वीकृत
लालकुआं से काशीपुर रेलखंड के ट्रैक सुधार को मंजूरी मिलने से सफर अधिक सुरक्षित, तेज और सुगम होने की उम्मीद बढ़ गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्वोत्तर रेलवे ने वित्त वर्ष 2026-27 की परियोजना सूची में लालकुआं से काशीपुर जंक्शन रेलखंड के ट्रैक सुधार कार्य को मंजूरी दे दी है। इस महत्वपूर्ण परियोजना के लिए 5.77 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं।
यह रेलखंड कुमाऊं और तराई क्षेत्र को जोड़ने वाला एक अहम मार्ग है। ट्रैक के नवीनीकरण से यात्रियों और मालगाड़ियों दोनों को सीधा लाभ मिलेगा। रेल अधिकारियों के अनुसार, इस सुधार से दुर्घटनाओं की आशंका कम होगी और रेल संचालन अधिक सुरक्षित हो सकेगा। कार्य पूरा होने के बाद इस रूट पर ट्रेनों की संख्या और उनकी गति बढ़ने की संभावनाएं मजबूत होंगी। इससे क्षेत्र की कनेक्टिविटी बेहतर होगी और व्यापारिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। इज्जतनगर मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक संजीव शर्मा ने बताया कि यह परियोजना क्षेत्र के आर्थिक विकास में भी सहायक साबित होगी।

कमेंट
कमेंट X