{"_id":"69f79a9e07b5fb8af507e3e4","slug":"two-companies-of-bsf-deployed-in-nainital-for-the-tourist-season-haldwani-news-c-8-1-hld1010-761894-2026-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: नैनीताल में पर्यटन सीजन के लिए बीएसएफ की दो कंपनियां तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: नैनीताल में पर्यटन सीजन के लिए बीएसएफ की दो कंपनियां तैनात
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। चारधाम और मानसखंड यात्रा के साथ नैनीताल में पर्यटन सीजन को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए जिले में सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत कर दी गई है। गृह मंत्रालय की ओर से उत्तराखंड को उपलब्ध कराए गए केंद्रीय सुरक्षा बलों के तहत जिले को सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की दो कंपनियां मिली हैं। पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर इन कंपनियों को रविवार को संवेदनशील और व्यस्त यात्रा मार्गों पर तैनात कर दिया गया।
बीएसएफ की एक कंपनी को काठगोदाम, हल्द्वानी और लालकुआं क्षेत्र में तैनात किया गया है जबकि दूसरी कंपनी को कैंची धाम, नैनीताल, मल्लीताल और हाईकोर्ट रूट पर लगाया गया है। पर्यटन और यात्रा सीजन में इन क्षेत्रों में भारी संख्या में श्रद्धालु और पर्यटक पहुंच रहे हैं। एसपी डॉ. जगदीश चंद्र ने बताया कि सुरक्षा बलों का मुख्य उद्देश्य यात्रा मार्गों पर यातायात को सुरक्षित और सुचारु बनाए रखना, पर्यटकों और स्थानीय लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना और संवेदनशील स्थानों पर त्वरित कार्रवाई करना है। बीएसएफ की टीमें क्विक रिस्पॉन्स टीम मोड पर कार्य करेंगी ताकि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई की जा सके। आवश्यकता पड़ने पर ये टीमें आतंकवाद निरोधी दस्ते की तरह भी सक्रिय भूमिका निभाएंगी। उन्होंने कहा कि यात्रा और पर्यटन सीजन के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था, हुड़दंग या कानून व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की ओर से संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखी जा रही है।
Trending Videos