सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Uttarakhand Bar Council: Counting of 11606 votes completed

उत्तराखंड बार काउंसिल : 11606 मतों की गिनती पूरी, दून के राकेश गुप्ता, नैनीताल के डीके शर्मा ने बनाई बढ़त

संवाद न्यूज एजेंसी Published by: गायत्री जोशी Updated Tue, 24 Feb 2026 11:26 AM IST
विज्ञापन
सार

उत्तराखंड बार काउंसिल की 23 सदस्यीय कार्यकारिणी चुनाव की मतगणना में देहरादून के राकेश गुप्ता और नैनीताल के डीके शर्मा प्रथम वरीयता मतों में बढ़त बनाए हुए हैं।

Uttarakhand Bar Council: Counting of 11606 votes completed
नैनीताल हाईकोर्ट।
विज्ञापन

विस्तार

उत्तराखंड बार काउंसिल की 23 सदस्यीय कार्यकारिणी के लिए हुए मतदान की गिनती के चौथे दिन के बाद देहरादून के राकेश गुप्ता और नैनीताल के वरिष्ठ अधिवक्ता डीके शर्मा बढ़त बनाते हुए पहले और दूसरे नंबर पर चल रहे हैं दोनों को ही प्रथम वरीयता के चार सौ से अधिक मत मिले हैं। चंद्रशेखर जोशी 348, हरि सिंह नेगी 333, कुलदीप कुमार 302 मतों के साथ पहले पांच स्थानों पर हैं।

Trending Videos

अब तक 11606 मतों की गिनती हो चुकी है जिनमें 831इनवैलिड थे इस प्रकार कुल 10775 वैलिड वोट रहे। अब केवल खटीमा के लगभग 250 वोट गिने जाने हैं। इसके बाद आवश्यकतानुसार द्वितीय वरीयता के वोट गिने जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार से नैनीताल क्लब में शुरू हुई

मतों की गिनती सोमवार को भी जारी रही। अल्मोड़ा, रानीखेत, बागेश्वर, चमोली, चंपावत, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, डीडीहाट के जिला व मुंसिफ न्यायालयों सहित नैनीताल, देहरादून, रूड़की, हरिद्वार, हल्द्वानी, उधम सिंह नगर, रामनगर, कोटद्वार, पौड़ी आदि के प्रथम वरीयता मत गिने जा चुके हैं। केवल खटीमा के वोट गिने जाने शेष हैं।

मतगणना अहमदाबाद से बुलाये गए विशेषज्ञ भवान सेठ कॉलेज ऑफ साइंसेज के प्रिंसिपल व गणितज्ञ प्रो.एचएस पटेल, रिटायर्ड प्रोफेसर बीपी ठक्कर आदि की देखरेख में की जा रही है। मुख्य चुनाव अधिकारी इलाहबाद हाईकोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायाधीश राम औतार सिंह, सहायक चुनाव अधिकारी वरिष्ठ अधिवक्ता बीडी उपाध्याय भी मतगणना स्थल पर मौजूद रहे।

आज से होगी द्वितीय वरीयता मतों की गिनती

 बार काउंसिल के प्रभारी सचिव विजय सिंह के अनुसार पहले चरण में सभी स्थानों के मतों के प्रथम वरीयता की गिनती आज पूरी हो जाएगी जिसके बाद क्रमशः द्वितीय वरीयता, तृतीय वरीयता, चतुर्थ वरीयता आदि की गिनती होगी।

 

यह रहेगा जीत का फार्मूला

 

बार काउंसिल ऑफ उत्तराखंड में कुल 23 पदों के लिए चुनाव हुआ है, इसमें अब तक प्रथम वरीयता के लगभग 10775 वैलिड मत गिने जा चुके हैं जबकि लगभग 250 मत शेष हैं। कुल लगभग 11 हजार वोट हो जाएंगे। काउंसिल के नियमानुसार जीत के लिए प्रथम वरीयता के कुल वैध वोटों को कुल पदों में एक जोड़कर प्राप्त संख्या से डिवाइड किया जाता है। इस प्रकार 11 हजार को 24 से डिवाइड करने पर प्राप्त 458 अनुमानित जादुई आंकड़ा होगा। इतने प्रथम वरीयता वोट पाने वाला प्रत्याशी निर्वाचित माना जाएगा। शेष के लिए द्वितीय वरीयता के मतों के आधार पर निर्णय होगा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed