{"_id":"6a383ac0abcbc6eed2066a2c","slug":"vihaan-bawadi-selected-for-under-14-cricket-league-haldwani-news-c-305-1-cga1001-101113-2026-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: अंडर-14 क्रिकेट लीग में विहान बवाड़ी का चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: अंडर-14 क्रिकेट लीग में विहान बवाड़ी का चयन
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Mon, 22 Jun 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गौलापार। क्रिकेटर विहान बवाड़ी का चयन प्रतिष्ठित प्रोकेवीएच किड्स क्रिकेट लीग (अंडर-14) के लिए हुआ है। बरेली में हुई खिलाड़ी नीलामी में उन्हें बरेली फ्यूचर ग्लैडिएटर्स ने 21 हजार पॉइंट्स में अपनी टीम में शामिल किया। यह नीलामी 18 जून को बरेली में हुई थी जिसमें करीब 500 युवा क्रिकेटरों ने भाग लिया। आईपीएल की तर्ज पर हुई नीलामी में विहान के लिए बरेली फ्यूचर ग्लैडिएटर्स और कानपुर पावर किंग्स के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा दिखी। विहान की सफलता से क्षेत्र में खुशी का माहौल है। प्रोकेवीएच किड्स क्रिकेट लीग के मुकाबले बरेली के विभिन्न मैदानों पर खेले जाएंगे। क्षेत्रवासियों ने विहान को बधाई देने के साथ उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। संवाद