सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   vishrv rekha ne do padak ke saath do kadam uthae

Nainital News: धावक रेखा ने सुनहरे कदम साथ जीते दो पदक

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 09 Mar 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
vishrv rekha ne do padak ke saath do kadam uthae
विज्ञापन
हल्द्वानी। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर खेलो इंडिया और मेरा युवा भारत की ओर से हल्द्वानी मिनी स्पोर्ट्स स्टेडियम में दौड़ का आयोजन किया। इसमें कुल 54 महिलाओं ने हिस्सा लिया। मुख्य अतिथि कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने विजेताओं को सम्मानित किया।
Trending Videos



रविवार को अंडर 13 वर्ग की 200 मीटर दौड़ में मोनिका चिलवाल, हर्षिता गोस्वामी व जावित्री मौर्य, अंडर 18 वर्ग की 400 मीटर दौड़ में नमिता आर्य, संजना व नेहा और इसी वर्ग की 200 मीटर दौड़ में हर्षिता, नमिता व बबीता प्रथम तीन स्थान पर रहींं। 18 से अधिक आयु वर्ग की 100 मीटर दौड़ में आरती, उमा व प्रियांशी नेगी, 30 से अधिक आयु वर्ग की 200 मीटर दौड़ में रेखा, पुष्पा भट्ट व कविता लोहनी ने क्रमश: पहले तीन स्थानों पर रहीं। 400 मीटर दौड़ में भी रेखा ने पहला स्थान हासिल किया। मंजू राणा दूसरे और गीत तिवारी तीसरे स्थान पर रहींं। वहां मेरा युवा भारत नैनीताल की उपनिदेशक डॉल्वी तेवतिया, तनुजा आर्य, श्याम मन्नू भट्ट, उपनिदेशक खेल राशिक सिद्दीकी, जिला क्रीड़ाधिकारी डॉ. निर्मला पंत, महेश बिष्ट आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन




शक्ति रन में 300 महिलाओं ने दिखाया दमखम


हल्द्वानी। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर फिटनेस मंत्रा जिम की संचालिका प्रीति रौतेला के नेतृत्व में शक्ति रन का आयोजन किया गया। महिला डिग्री कॉलेज से बृजलाल अस्पताल तक आयोजित दौड़ में करीब 300 महिलाओं ने हिस्सा लिया। मुख्य अतिथि आईजी रिद्धिम अग्रवाल ने हरी झंडी दिखाकर दौड़ का शुभारंभ किया। पांच किमी दौड़ में कंचन गोदियाल, दीपा नेगी व बिपाशा अधिकारी और तीन किमी दौड़ में खुशी गोस्वामी, कनिका व आरती क्रमश: पहले तीन स्थान पर रहीं। वहां गीतिका बल्यूटिया, मधुरिमा, डॉ. अर्चना, कुमकुम धानिक, अंकिता, वृंदा, भावन तकुली आदि थे। संवाद

--------

महिलाओं और बालिकाओं ने नापी जीत की दूरी

हल्द्वानी। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के पर जिला खेल कार्यालय ने प्रतियोगिताओं का आयोजन किया। मिनी स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुई कुर्सी दौड़ के महिला वर्ग में रूपवती, बालिकाओं में काव्या विजेता बनीं। 50 मीटर दौड़ महिला वर्ग में मंजू मेहरा और बालिका में पीयू ने जीत दर्ज की। महिला वर्ग की नींबू चम्मच दौड़ में भागीरथी बिष्ट व बालिका में वंशिका ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। 100 मीटर वॉक रेस में संतोषी गुरुरानी, हेमलता साह, डोली बेलवाल, राधा बिष्ट, रश्मि रौतेला, लीला विजेता रहीं। उपनिदेशक खेल कुमाऊं राशिका सिद्दीकी और जिला क्रीड़ा अधिकारी डॉक्टर निर्मला पंत ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed